दुनिया

“80% पाकिस्तानी Gay और 20% बाईसेक्सुअल हैं” ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट Hina Baloch ने कहा- पाकिस्तान में कोई ‘स्ट्रेट’ नहीं है

Hina Baloch Pakistan Gay: पाकिस्तान की एक ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच ने दावा किया है कि पाकिस्तान की 80 प्रतिशत आबादी ‘gay’ है. उन्होंने कहा कि बाकी 20 प्रतिशत बाईसेक्सुअल है. हिना बलोच के इस खुलासे से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है.

हिना बलूच खुद को ख्वाजा सिरा के रूप में पहचानती हैं. उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर दिये अपने इंटरव्यू में ये बातें कहीं. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

पाकिस्तान में कोई भी नहीं है ‘स्ट्रेट’

उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा,

मुझे लगता है कि पाकिस्तान के 80 प्रतिशत लोग गे हैं और बाकी 20 प्रतिशत लोग बाईसेक्सुअल हैं. मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान में कोई भी स्ट्रेट है.

उन्होंने यह भी कहा कि लोग अपनी असली पहचान को खुले तौर पर बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करते. पाकिस्तान के समाज में यौनिकता के मुद्दे को अक्सर धर्म और परिवार की इज्जत का हवाला देकर दबा दिया जाता है.

पाकिस्तान में जेंडर एक्सप्रेशन खतरनाक

अपने इंटरव्यू में हिना बलोच ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा संघर्ष उनकी ट्रांसजेंडर पहचान नहीं बल्कि जेंडर एक्सप्रेशन था. कराची में बड़े होते उन्हें हमेशा इस बात का डर रहता था कि अगर वो खुद को एक महिला के रूप में पेश करेंगी (जैसे-कपड़े पहनना या मेकअप करना) तो उन्हें घर और समाज दोनों से निकाल दिया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि इस खुलासे से उन्हें सार्वजनिक रूप से हिंसा या सजा का भी सामना करना पड़ सकता है.

हिना बलूच ने कहा कि उन्होंने बेहद गंभीर परिस्थितियां होने के बावजूद अलग रास्ता चुना और जेंडर व अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम किया. उन्होंने सिंध मूरत मार्च की स्थापना की और कई बड़े आंदोलनों में हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें- ईरान का सीधा वार-मार गिराया अमेरिकी F-35 विमान! दो पायलटों की गिरफ्तारी से जंग हुई और खतरनाक

हमले की वजह से छोड़ा पाकिस्तान

ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता पर पाकिस्तान में कई बार हमले हुए. जिसकी वजह से उन्होंने पाकिस्तान छोड़कर ब्रिटेन में शरण ले ली.

हिना बलोच का यह बयान काफी विवादित माना जा रहा है. पाकिस्तान में उनका यह क्लिप वायरल हो गया है. जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल और गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

38 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago