Bharat Express DD Free Dish

ईरान का सीधा वार-मार गिराया अमेरिकी F-35 विमान! दो पायलटों की गिरफ्तारी से जंग हुई और खतरनाक

Iran Shoot Down F 35: मध्य पूर्व में धधक रही जंग की आग के बीच ईरान ने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया है. हालांकि विमान के मलबे की जांच से पता चला है कि यह विमान F-35 नहीं बल्कि F-15E है. ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने इस फाइटर जेट को उड़ा रहे दो अमेरिकी पायलटों को पकड़ लिया है.

Iran shoot F 35

Iran Shoot Down F 35: मध्य पूर्व में धधक रही जंग की आग के बीच ईरान ने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया है. ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने इस फाइटर जेट को उड़ा रहे दो अमेरिकी पायलटों को पकड़ लिया है. हालांकि विमान के मलबे की जांच से पता चला है कि यह विमान F-35 नहीं बल्कि F-15E है.

ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक विमान को गिराने के बाद अमेरिका के कई हेलिकॉप्टर उस जगह का चक्कर लगा रहे थे. ईरानी मीडिया ने ये भी दावा किया है कि पायलटों की खोज में निकले एक ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर को भी ईरान की सेना ने मार गिराया है.

ईरानी इलाके में दोनों पायलट किये लैंड

फाइटर जेट डाउन किये जाने के बाद दोनों पायलट ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत में लैंड किये.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक अमेरिकी सेना दोनों पायलटों का पता लगाने और उन्हें रेस्क्यू करने के लिए कई विमानों और हेलिकॉप्टरों से कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. सूत्रों के मुताबिक पायलट को ईरानी सेना ने पकड़ लिया है.

दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट है F-35

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि ईरानी सेना ने ईरान के एयरोस्पेस में घुसे एक अमेरिका के सबसे एडवांस F-35 फाइटर जेट को मार गिराया है. यह कारनामा IRGC एयरफोर्स के नए एडवांस डिफेंस सिस्टम ने किया.

ये भी पढ़ें- क्या वाकई खत्म हो गया नक्सलवाद का खौफ? खूंखार नक्सलियों ने सरेंडर के बाद खोली संगठन की ‘खूनी’ पोल!

IRGC ने कहा कि घुसपैठ करने वाला यह फाइटर जेट पूरी तरह नष्ट हो गया था. विमान के पंखों के मलबे से इसकी पुष्टि हुई है कि यह विमान मार गिराया गया है. नष्ट हुआ यह फाइटर जेट Lakenheath स्क्वाड्रन का था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read