सांकेतिक तस्वीर
New Virus Found In China: चीन के वैज्ञानिकों ने एक बार फिर कोरोना जैसे वायरस HKU5-CoV-2 की पहचान की है, जो चमगादड़ से इंसानों में फैलने की क्षमता रखता है और मानव कोशिकाओं को संक्रमित कर सकता है. इस वायरस में SARS-CoV-2 की तरह ह्यूमन रिसेप्टर से जुड़ने की क्षमता पाई गई है.
इस वायरस की जांच का नेतृत्व वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली ने किया, जिसमें गुआंगजौ लेबोरेट्री, गुआंगजो साइंस एकेडमी, वुहान यूनिवर्सिटी और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिक शामिल थे. 18 फरवरी को प्रकाशित जांच में पाया गया कि यह वायरस इंसानों तक पहुंच सकता है, हालांकि इसकी संक्रमण क्षमता कोविड-19 से कम बताई गई है. यह पहली बार नहीं है जब चीन में कोरोना जैसा वायरस सामने आया है. कोविड-19 के पांच साल बाद, ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का संक्रमण देखा गया था, जिससे छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुए थे.
इस वायरस के लक्षण सर्दी और कोविड-19 से मिलते-जुलते थे. HMPV के अलावा, इन्फ्लुएंजा ए, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड-19 के भी मामले सामने आए थे.
भारत में भी इस वायरस के कई केस दर्ज किए गए थे, जिसकी वजह से गुजरात सहित कई राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई थी.
HKU5-CoV-2 को लेकर वैज्ञानिकों ने निगरानी बढ़ाने की भी जरूरत जताई है. हालांकि, यह वायरस SARS-CoV-2 से कम संक्रामक है, फिर भी सावधानी बरतना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: क्या है गट माइक्रोबायोम? जिससे जुड़ा है ब्रेन की इस खतरनाक बीमारी का कनेक्शन, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…