PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने संसद में एक अहम बयान दिया. अपने देश के 57वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की जानकारी दी. आज डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा- ‘हमें खुशी है कि इस विशेष दिन पर पीएम मोदी हमारे देश में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं और उन्होंने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.’
प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा, “यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी बात है कि एक बहुत प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्ति (नरेंद्र मोदी) ने हमारे राष्ट्रीय दिवस पर भाग लेने के लिए समय निकाला है, जबकि उनके बहुत व्यस्त यात्रा कार्यक्रम में फ्रांस और अमेरिका की यात्राएँ शामिल हैं.”
डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी के मॉरीशस आगमन को दोनों देशों के बीच मजबूत और गहरे संबंधों का प्रतीक बताया. उनके अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते दोस्ती और सहयोग को दर्शाता है, जो नागरिकों के लिए लाभदायक होगा. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के दौरे से भारत-मॉरीशस के रिश्ते और भी मजबूत होंगे और इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश जाएगा.
डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी द्वारा आमंत्रण को स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह हमारी देश की साख और मान-सम्मान का प्रतीक है कि एक वैश्विक नेता हमारे राष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने आएंगे. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम मोदी को अपने बीच देखेंगे.
भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध बहुत गहरे रहे हैं. भारत ने हमेशा मॉरीशस को अपना सशक्त मित्र और साझीदार माना है, और पीएम मोदी की यात्रा से ये रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे. इस यात्रा के माध्यम से भारत और मॉरीशस के बीच व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को नया आयाम मिलेगा.
यह भी पढ़िए: भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा— आतंकवाद को सामान्य न बनाए बांग्लादेश, वरना खुद ही दंश झेलेगा
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…