दुनिया

भारत के लिए डबल खुशखबरी! होर्मुज खुलते ही कतर से आएगी बल्क में LNG गैस, सारी किल्लत हो जाएगी छूमंतर

ईरान और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते के बाद पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत के लिए एक बहुत बड़ी महा-खुशखबरी (Hormuz Reopens India LNG Supply) सामने आई है. रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के दोबारा खुलते ही वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारत का डंका बज गया है. महीनों से होर्मुज में फंसे तेल और गैस से लदे जहाजों की भारत की तरफ रवानगी शुरू हो चुकी है.

बता दें कि इस महा-सप्लाई चेन में पहला जहाज ‘दिशा’ 62,000 क्यूबिक टन एलएनजी (LNG) लेकर होर्मुज पार कर भारत के सफर पर निकल चुका है, जबकि इसके पीछे 34 अन्य विशाल जहाजों का रास्ता भी पूरी तरह साफ हो गया है. इसी बीच, दुनिया के सबसे बड़े गैस निर्यातक कतर ने भी भारत के लिए अपना खजाना खोलने का बड़ा ऐलान कर दिया है.

2 महीने में 80% उत्पादन बहाल करेगा कतर(Hormuz Reopens India LNG Supply)

बिजनेस समाचार आउटलेट ब्लूमबर्ग (Bloomberg) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कतर की सरकारी ऊर्जा दिग्गज ‘कतर एनर्जी’ ने अपने वैश्विक खरीदारों को सूचित किया है कि होर्मुज के सुरक्षित रूप से खुलते ही वह रिकॉर्ड रफ्तार से गैस का उत्पादन बढ़ाएगा.

कतर की योजना के अनुसार, महज एक महीने के भीतर वह अपनी एलएनजी उत्पादन क्षमता को 50 फीसदी तक बहाल कर देगा, जिसे अगले महीने बढ़ाकर सीधे 80 फीसदी तक पहुंचा दिया जाएगा. इसका सबसे सीधा और बड़ा फायदा भारत जैसे विशाल आयातक देश को मिलने जा रहा है.

ईरानी मिसाइल हमलों की तबाही से उबरने का महा-प्लान

बता दें कि कतर का रास लाफान (Ras Laffan) एलएनजी कॉम्प्लेक्स दुनिया की सबसे बड़ी गैस निर्यात सुविधा है, जहां से पिछले साल वैश्विक बाजार की कुल LNG आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा भेजा गया था. लेकिन मार्च में हुए ईरानी मिसाइल हमलों और क्षेत्रीय युद्ध के कारण इस संयंत्र की दो बड़ी इकाइयों को भारी नुकसान पहुंचा था, जिससे पूरी दुनिया में गैस की किल्लत हो गई थी. हालांकि विशेषज्ञों का मानना था कि इसकी मरम्मत में सालों लगेंगे, लेकिन कतर द्वारा महज दो महीने में 80% क्षमता हासिल करने का दावा ऊर्जा बाजार के लिए एक चमत्कार से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें- भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत: G-7 समिट के बीच पीएम मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी की ऐतिहासिक मुलाकात

भारत में हर घर और उद्योग को मिलेगी बेहद सस्ती गैस

दरअसल भारत अपनी ऊर्जा और उद्योगों की जरूरत का एक बहुत बड़ा हिस्सा आयातित एनएलजी से पूरा करता है, जिसमें कतर हमारा सबसे भरोसेमंद साझेदार है. वहीं अब कतर से गैस की यह तूफानी सप्लाई शुरू (Hormuz Reopens India LNG Supply) होते ही भारत में बिजली उत्पादन, बड़े उद्योगों और शहरों में सीएनजी-पीएनजी वितरण पर चल रहा भयंकर दबाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की कीमतों में आने वाली इस भारी गिरावट का सीधा फायदा भारतीय उपभोक्ताओं को सस्ती गैस और मजबूत ऊर्जा सुरक्षा के रूप में मिलने जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

42 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago