Hormuz Strait Blockage: मध्य पूर्व में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर ईरान और अमेरिका आमने-सामने आ गए हैं. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि अमेरिका की बयानबाजी के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद है और अब यहां से बिना ईरानी नौसेना की इजाजत के कोई भी जहाज नहीं गुजर सकता.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि रास्ता खुला हुआ है और असल खतरा तो ईरान की धमकियां हैं.
ईरानी सरकारी मीडिया IRIB के मुताबिक, ईरानी सशस्त्र बलों ने साफ कर दिया है कि अमेरिकी दावों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. ईरान का कहना है कि कमर्शियल शिपिंग कंपनियां अमेरिकी सेना की सुरक्षा के भरोसे यहां से नहीं निकल सकतीं. अगर किसी भी जहाज को इस समुद्री रास्ते से गुजरना है, तो उसे ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना ही पड़ेगा.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए ईरान पर भ्रामक और झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया. सेंटकॉम का कहना है कि कमर्शियल जहाजों और उनके क्रू मेंबर्स के लिए असली खतरा IRGC की धमकियां और हमले की कोशिशें हैं, न कि रास्ते की स्थिति.
इसके अलावा, अमेरिका ने ईरान के उन दावों को भी खारिज कर दिया जिसमें तीन अमेरिकी F-35 फाइटर जेट तबाह होने की बात कही गई थी. सेंटकॉम ने स्पष्ट किया कि कोई भी अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है और सभी मिसाइलों व ड्रोन्स को रास्ते में ही हवा में ढेर कर दिया गया था.
साथ ही, अमेरिका ने बताया कि 20 से ज्यादा युद्धपोत और सैकड़ों विमान इलाके में पूरी तरह तैनात हैं.
ये भी पढ़ें: भारत-ब्रिटेन संबंधों को नई गति देने पर पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम की चर्चा
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…