दुनिया

“मैं पुतिन से जल्द मुलाकात करना चाहता हूं” Davos Forum में Trump ने दिया बयान, वैश्विक राजनीति में मची खलबली

Donald Trump and Vladimir Putin: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जल्द मुलाकात करना चाहते हैं. उनका मानना है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध काफी लंबे समय से जारी है और इसने लाखों लोगों की जानें ली हैं, इसलिए इसे तुरंत समाप्त करना जरूरी है. ट्रंप के मुताबिक, यह युद्ध न केवल आर्थिक बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी गंभीर है.

ट्रंप ने किया था युद्ध खत्म कराने का वादा

चुनाव से पहले ट्रंप ने यह दावा किया था कि अगर वह फिर से राष्ट्रपति बने तो उनका पहला काम रूस और यूक्रेन के बीच समझौता कराना होगा. हालांकि, उनके सलाहकारों ने अब माना है कि युद्ध समाप्त करने में कुछ महीनों का समय लग सकता है. ट्रंप का कहना है, “मैं पुतिन से मिलने का इंतजार कर रहा हूं ताकि हम इस युद्ध को खत्म कर सकें. यह युद्ध लाखों जिंदगियां तबाह कर रहा है, और इसे रोकना बहुत जरूरी है.”

चीन कर सकता है मदद

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अब शांति समझौते की दिशा में कदम उठा रहा है, लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. इसके साथ ही ट्रंप ने चीन के साथ अमेरिका के अच्छे रिश्तों पर भी बात की और उम्मीद जताई कि चीन इस युद्ध को खत्म करने में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें- जाने क्यों अमेरिकी भारतीय महिलाएं 20 फरवरी से पहले कराना चाहती हैं प्रसव, Trump के नए आदेश ने बढ़ाई चिंता

ट्रंप के बयान ने मचाई खलबली

ट्रंप के इस बयान ने वैश्विक राजनीति में खलबली मचा दी है उनकी और पुतिन की दोस्ती के बारे में भी अक्सर चर्चा होती रही है. अब देखना यह होगा कि आगे इस दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं और क्या युद्ध को समाप्त करने का कोई रास्ता निकलता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

39 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago