उत्तर प्रदेश

संभल में खुदाई के दौरान मिले बेशकीमती सोने के सिक्के, राम, सीता और लक्ष्मण की बनी है आकृति

संभल के ग्राम अलीपुर खुर्द में एसडीएम वंदना मिश्रा और एएसआई की टीम ने गुरुवार को प्राचीन धरोहरों का निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान टीम को जमीन के अंदर दबे एक मिट्टी की हांडी में बेशकीमती सोने के सिक्के मिले.

सिक्के पर राम, सीता और लक्ष्मण की आकृति

इन सिक्कों में कुछ ब्रिटिश काल के हैं, जबकि कुछ उससे भी पुराने हैं. एक सिक्के पर राम, सीता और लक्ष्मण की आकृति भी उकेरी हुई थी.

खुदाई के दौरान मिले सिक्के

एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया, “अलीपुर खुर्द गांव में एक पुराना आस्था स्थल चिह्नित किया गया है. यह स्थल पहले से ही 1920 से एएसआई द्वारा संरक्षित किया गया है. यहां हमें पुराने मृदभांड और सिक्के मिले. इनमें से कुछ सिक्के ब्रिटिश काल के थे, जबकि कुछ इससे भी पुराने थे. एक सिक्के पर राम, सीता और लक्ष्मण की आकृति बनी हुई थी. इसके अलावा कई अन्य सिक्कों पर विभिन्न आकृतियां उकेरी गई थीं.”

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाप्रसाद रसोई में पहुंच खास से आम हो गईं अडाणी परिवार की सास-बहू, काम कर रही महिलाओं संग बटाया हाथ

उन्होंने कहा, “ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थल पर पहले एक समाधि थी, जो सोत नदी के किनारे स्थित थी. नदी के पानी के प्रभाव से जब मिट्टी हटने लगी, तो वहां कुछ कंकाल, कमंडल और एक शिला भी मिली. ये सभी प्राचीन वस्तुएं अब संरक्षित की जा रही हैं. इन ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां इनका महत्व समझ सकें.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago