महाकुंभ 2025

जब्त अनाधिकृत गैस सिलेंडरों से बनेगा ‘सुरक्षा अमृत कलश’, प्रयागराज मेला क्षेत्र में चलाया गया अभियान

महाकुम्भनगर, 23 जनवरी. महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने छोटे अनाधिकृत गैस सिलेंडरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. पिछले दो दिनों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में मेला क्षेत्र से ऐसे 250 से अधिक गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया है. महाकुम्भ मेला में छोटे गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण हो रही अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक अभियान छेड़ा गया है. इन सिलेंडरों को ध्वस्त किया जाएगा और इनसे एक कलाकृति ‘सुरक्षा अमृत कलश’ बनाया जाएगा.

व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा अभियान

प्रमोद शर्मा ने बताया कि यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर के दिशा-निर्देशन में चलाया जा रहा है.खबरें मिली थीं कि अग्निशमन विभाग की रोक के बावजूद कुछ लोग चोरी- छुपे ऐसे अनाधिकृत गैस सिलेंडरों का प्रयोग खाना बनाने आदि में कर रहे हैं. अग्निशमन विभाग की चेतावनी के बावजूद जब लोगों ने इन अनाधिकृत गैस सिलेंडरों का उपयोग बंद नहीं किया तो अग्निशमन विभाग को व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ना पड़ा.

बनाया जाएगा ‘सुरक्षा अमृत कलश’

प्रमोद शर्मा ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को चले अभियान में ऐसे 250 से अधिक अवैध गैस सिलेंडर पकड़े गए हैं, जिन्हें जब्त करके कोतवाली लाया गया है. अब इन सिलेंडरों को ध्वस्त किया जाएगा और इनसे एक कलाकृति ‘सुरक्षा अमृत कलश’ बनाया जाएगा. प्रमोद शर्मा ने बताया कि ‘सुरक्षा अमृत कलश’ को महाकुम्भ मेला क्षेत्र के एक चौराहे पर आग से बचाव का संदेश देते हुए स्थापित किया जाएगा.

24 घंटे अग्निशमन विभाग के जवान तैनात

उन्होंने बताया कि मेला शुरू होने से पहले ही अग्निशमन ने सभी 25 सेक्टरों में अपने कैंप स्थापित किए हैं. यहां 24 घंटे अग्निशमन विभाग के जवान तैनात रहते हैं. अग्निशमन विभाग किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहता है. साथ ही, लोगों को आग लगने पर क्या करें और क्या ना करें? इसे लेकर जागरूक करता है. अभियान के दौरान इंडियन आयल के सीजीएम के.एम ठाकुर भी साथ रहे.

विशाल तलवार

Recent Posts

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

6 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

42 minutes ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

53 minutes ago