दुनिया

आदियाला जेल बना जंग का मैदान! इमरान खान की मौत की अफवाह के बाद रावलपिंडी में धारा 144, KPK में राष्ट्रपति शासन की तैयारी

Imran Khan Death: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर उड़ी अफवाहों को लेकर पाकिस्तान में माहौल गर्म है. तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक रावलपिंडी के आदियाला जेल के बाहर पहुंच रहे हैं. हिंसा की संभावना को देखते हुए पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पूरे रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी है. हालांकि इमरान समर्थक पीछे हटने को तैयार नहीं है. वो लगातार रावलपिंडी पहुंच रहे हैं. उधर खैबर पख्तूनख्वा में खराब होते हालात को देखते हुए पाक सरकार ने राष्ट्रपति शासन लागू करने जा रही है.

पीटीआई के प्रदर्शन को देखते हुए आदियाला जेल तक जाने वाले सारे रास्तों को सील कर दिया गया है. वहीं इस्लामाबाद हाईकोर्ट की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है. कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल इमरान की मौत की अफवाह

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को आदियाला जेल में ही बंद किया गया है. कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाहें वायरल हो गईं थी. जिसके बाद पाकिस्तान के कई शहरों में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. इमरान खान के बेटों ने जेल अधिकारियों से उनके पिता के जिंदा होने के सबूत की मांग की है. इमरान खान के बेटे कासिम खान ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पिछले कई हफ्तों से उनका पिता से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. उनके पास कोई सबूत नहीं है कि इमरान खान जिंदा हैं.

इमरान की बहनों ने खोला मोर्चा

इमरान खान की बहनों ने भी पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने असीम मुनीर को ‘सबसे दमनकारी तानाशाह’ कहा है. इमरान खान की बहन अलीमा ने मुनीर को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्हें या उनकी पत्नी को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार वो होंगे.

ये भी पढ़ें- प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बने बिहार विधानसभा अध्यक्ष, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने आसन तक पहुंचाया

केपीके के सीएम धरने पर बैठे

पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और इमरान खान समर्थक सोहेल अफरीदी ने भी इमरान खान से मुलाकात करने की कोशिश की थी. वो लगातार 8वीं बार इमरान खान से मिलने के लिए जेल पहुंचे थे, लेकिन जेल अधिकारियों ने इजाजत नहीं दी. इसके बाद अफरीदी ने जेल के बाहर ही धरने पर बैठ गए और रात भर धरना दिया. अब उन्होंने इमरान खान से मिलने को लेकर बड़ा धरना आयोजित करने की बात कही है.

बता दें कि, खैबर पख्तूनख्वा पर इमरान खान की पार्टी पीटीआई का कब्जा है. पाकिस्तानी सेना और सरकार पर पीटीआई के नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी की लगातार बगावती तेवरों को देखते हुए शहबाज शरीफ की सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में राष्ट्रपति शासन लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

51 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago