देश

जेपी नड्डा विनम्र और मिलनसार व्यक्ति: उनके जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का मंगलवार को जन्मदिन है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें विनम्र और मिलनसार व्यक्ति बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा के जन्मदिन के अवसर पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी. उन्होंने जेपी नड्डा के संगठनात्मक कार्य की तारीफ करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ‘ जेपी नड्डा को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उनकी विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए सब उनका सम्मान करते हैं.’

पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘वे अपनी संगठनात्मक कौशल और सुशासन के प्रति जुनून के लिए जाने जाते हैं. भाजपा को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका तारीफ के काबिल है. भारत के स्वास्थ्य अवसंरचना को बेहतर बनाने के साथ-साथ रसायन और फर्टिलाइजर सेक्टर में हमारी तरक्की के लिए उनकी कोशिशें भी उतनी ही खास हैं. भगवान उन्हें लंबी और हेल्दी जिंदगी दे.”

संगठन के विस्तार में सराहनीय भूमिका

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने एक्स हैंडल पर जेपी नड्डा को शुभकामनाएं दी. उन्होंने जेपी के स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा की उनकी संगठन के विस्तार में सराहनीय भूमिका रही है. साथ ही वो पीएम मोदी के हर एक व्यक्ति तक किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्यरत रहते हैं. अमित शाह ने आगे लिखा, ‘ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.’

अन्य नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! राष्ट्रहित के प्रति आपकी निष्ठा, कर्मयोग और सेवा-भाव सभी कार्यकर्ताओं के लिए अमूल्य प्रेरणा है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और नित नई सफलताओं की प्राप्ति हो.”

आपका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और सुदृढ़ कार्य संस्कृति प्रदान करने में आपका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है. जनसेवा के प्रति आपका गहन समर्पण तथा अद्भुत संगठनात्मक क्षमता भारतीय लोकतंत्र की शक्ति को और अधिक प्रखर बनाती है.”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले-संगठन के विस्तार में उनकी भूमिका सराहनीय

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

14 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

26 minutes ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

38 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

38 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

38 minutes ago