दुनिया

भारत अब दुनिया का 9वां सबसे बड़ा वन क्षेत्र वाला देश: ग्रीन कवर बढ़ाने में हम तीसरे नंबर पर, ये लिस्‍ट देखकर होगा गर्व

WORLD FOREST REPORT: वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण (Green Cover) को बढ़ाने के प्रयासों में भारत ने सराहनीय कदम उठाए हैं. भारत अपने भू-भाग की 25% से भी अधिक भूमि पर वन क्षेत्र के साथ दुनिया का 9वां सबसे बड़ा वन क्षेत्र वाला देश बन गया है. यहां सालाना औसतन 2.66 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र बढ़ रहा है.

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चीन और ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश है, जहां सबसे तेजी से वन क्षेत्र बढ़ रहा है. देश के कुल हरित आवरण में 1,12,014.34 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र ऐसे ट्री कवर का है जो पारंपरिक जंगलों की सीमाओं से बाहर स्थित है. वहीं, 5 जून 2024 से शुरू हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अब तक देश भर में रिकॉर्ड 262.4 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं.

टॉप-10: दुनिया के सबसे ज्यादा वन क्षेत्र वाले देश

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) और संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के कुल वन क्षेत्र का बड़ा हिस्सा इन्हीं 10 देशों में केंद्रित है:

रैंक / देश (Country) / वैश्विक वन क्षेत्र में हिस्सेदारी
1. रूस (Russia) ~20%
2. ब्राजील (Brazil) ~12%
3. कनाडा (Canada) ~9%
4. अमेरिका (USA) ~8%
5. चीन (China) ~5%
6. ऑस्ट्रेलिया (Australia) ~3%
7. कांगो (DR Congo) ~3%
8. इंडोनेशिया (Indonesia) ~2%
9. भारत (India) ~2%
10. पेरू (Peru) ~1.8%


पिछले एक-दो दशकों में कहां घटा-बढ़ा वन क्षेत्र?

वैश्विक स्तर पर पिछले एक-दो दशकों में चीन, भारत, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देशों में वनीकरण अभियानों और कड़े संरक्षण कानूनों के कारण हरित आवरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले तीन दशकों (1990 से वर्तमान तक) में भारत ने अपने कुल वन और वृक्ष आवरण में निरंतर सुधार देखा है.

भारत में 30 साल में कहां बढ़ा वन क्षेत्र: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक, केरल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में वनीकरण अभियानों, सामुदायिक वानिकी और कृषि-वानिकी के बल पर जंगलों का दायरा बढ़ा है.

कहां घटा वन क्षेत्र: पूर्वोत्तर भारत के राज्यों (जैसे मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर) में शिफ्टिंग कल्टीवेशन (झूम खेती), बुनियादी ढांचे के विकास और प्राकृतिक आपदाओं के कारण पिछले कुछ वर्षों में सघन जंगलों में मामूली कमी दर्ज की गई है.

भारत के नक्शे में तीनों राज्य प्रतीकात्मक हैं, AI का ये चित्र केवल वनक्षेत्र समझाने के लिए है.

क्या भारत सबसे विविध पेड़-पौधों वाला देश है?

भारत दुनिया के 17 ‘मेगा-डाइवर्स’ (अत्यधिक जैव-विविधता वाले) देशों में से एक है. भारत में पेड़-पौधों और वनस्पतियों की 47,000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जो दुनिया की कुल वनस्पति प्रजातियों का लगभग 11-12% है. यद्यपि ब्राजील जैसे उष्णकटिबंधीय देश जैविक विविधता में सबसे आगे हैं, लेकिन भारत अपनी भौगोलिक विविधता (हिमालय से लेकर समुद्र तटीय इलाकों तक) के कारण सबसे विविध वनस्पति वाले शीर्ष देशों में शुमार है.

पौराणिक ज्ञान: 20 लाख प्रकार के हैं पेड़-पौधे

सनातन धर्मग्रंथों, विशेषकर पद्म पुराण में सृष्टि की जीव विविधता का अत्यंत सूक्ष्म और वैज्ञानिक वर्गीकरण हजारों साल पहले ही कर दिया गया था. शास्त्रों के अनुसार, आत्मा को 84 लाख प्रकार की योनियों के चक्र से गुजरना पड़ता है. जिसमें स्थावर (पेड़-पौधे और वनस्पति) 20 लाख प्रकार के होते हैं. कहा जाता है कि पेड़-पौधों और वनस्पतियों के रूप में 20 लाख योनियों में भटकने के बाद आत्मा धीरे-धीरे चेतना के उच्च स्तरों की ओर बढ़ती है. जीवात्मा को पुण्यकर्मों के कारण मानव योनि प्राप्त होती है.


यह भी पढ़िए: इन दिनों आपने जामुन खाए क्या? औषधीय गुणों से भरा नुक्कड़ पर मिलने वाला यह फल, दिल्‍ली-NCR में ₹200 किलो बिक रहा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नशा मुक्ति केंद्र में सो रहे प्रबंधक की लोहे की रॉड मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

समस्तीपुर के मथुरापुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज ने लोहे की रॉड…

1 minute ago

ANSBCL Scam Update: ED की सप्लीमेंट्री शिकायत से मची हलचल, पूर्व सांसद समेत कई नाम शामिल

ANSBCL Scam: अंडमान निकोबार के ANSBCL बैंक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व…

10 minutes ago

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत की हत्या का लाइव वीडियो आया सामने

फरीदाबाद के सेक्टर 21सी में धनतेरस की रात पार्किंग विवाद को लेकर टेक महिंद्रा के…

15 minutes ago

Mau Drugs Raid: मऊ में नारकोटिक्स टीम का छापा, 15 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

Mau News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में एमपी और यूपी नारकोटिक्स…

23 minutes ago

Delhi High Court Ruling: ट्रेन हादसे में मुआवजे को लेकर अदालत की दो टूक, रेलवे दावा अधिकरण का आदेश रद्द

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजू लता वर्मा बनाम भारत संघ मामले में फैसला…

33 minutes ago

पुण्यतिथि पर अमित शाह ने महामना मालवीय जी के योगदान को किया याद, कहा- ‘उनका जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा’

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

36 minutes ago