दुनिया

निज्जर के बाद कनाडा का भारत पर एक और आरोप, कहा- संघीय चुनावों में हस्तक्षेप किया

India Canada New Conflict: भारत और कनाडा के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कनाडा के फाॅरेन इंटरफेयरेंस कमीशन ने भारत पर वहां के चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. ऐसे में वह इस मामले से जुड़ी जांच करना चाहता है. इसी कमीशन ने 2019 और 2021 में कनाडा संघीय चुनावों में चीन की भूमिका की जांच की थी. जांच आयोग ने कनाडा सरकार से भारत के कथित हस्तक्षेप से जुड़े सबूत मांगे हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘हिंदू मुस्लिमों का दुश्मन नहीं…’ मुस्लिम स्काॅलर कारी अबरार ने असदुद्दीन ओवैसी पर बोला हमला

बता दें कि भारत-कनाडा के संबंध इतिहास के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. पूरा विवाद पिछले साल वैंकूवर में सिख अलगाववादी हरदीप निज्जर की हत्या से जुड़ा है. कनाडा का आरोप है कि निज्जर की हत्या भारत ने करवाई है. हालांकि भारत ने कहा कि कनाडा ने इस मामले में अभी तक कोई भी सबूत उपलब्ध नहीं करवाए हैं. विवाद बढ़ने के बाद भारत ने 41 कनाडाई राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था.

रूस और ईरान की भूमिका भी जांच रहा आयोग

जानकारी के अनुसार जांच के लिए बना आयोग सूचना के प्रवाह की जांच करेगा. यह आयोग विदेशी हस्तक्षेप का पता लगाने उसे रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए संघीय सरकार की क्षमताओं की भी जांच करेगा. जानकारी के अनुसार आयोग 31 दिसंबर 2024 को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा. कनाडा का यह कमीशन सिर्फ भारत ही नहीं रूस और ईरान की भूमिका की भी जांच कर रहा है. चीन पर आरोप है कि उसने परंपरावादियों के खिलाफ उदारवादियों का समर्थन किया. बता दें कि कनाडा में जस्टिन ट्रुडो उदारवादी दल से आते हैं.

यह भी पढ़ेंः गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के सख्त इंतजाम, परेड देखने कर्तव्य पथ पर आ सकते हैं लगभग 77,000 लोग

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

24 minutes ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

54 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

1 hour ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

2 hours ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

2 hours ago