देश

Lok Sabha Election 2024: सपा- RLD गठबंधन में जयंत के खाते में आईं इतनी सीटें, अखिलेश ने लोक सभा चुनाव को लेकर बनाई ये रणनीति

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर ली है. अब चुनाव को वक्त भी बहुत कम रह गया है. ऐसे में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर लगातार चर्चा तेज है. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि, यूपी लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक दल को सपा से गठबंधन पर सीटों को लेकर बात बन गई है और आरएलडी को 7 लोकसभा सीट मिली हैं. इसी के साथ ही सपा ने अपनी सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है तो दूसरी ओर पश्चिमी यूपी की महत्वपूर्ण बागपत लोकसभा सीट पर आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी को लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि जयंत चौधरी के समर्थक भी यही चाहते हैं कि, जयंत चौधरी बागपत लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ें या फिर उनकी पत्नी को लड़ाया जाए, लेकिन उनकी पत्नी चारू चौधरी के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना बहुत नजर नहीं आ रही है. तो दूसरी ओर अपने कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव लगातार रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

तो दूसरी ओर जयंत चौधरी की ओर से भी लगातार तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है. इसी सम्बंध में मेरठ में बूथ को मजबूत करने के लिए आरएलडी के हस्तिनापुर प्रभारी कुंवर नरेन्द्र सिंह और संयोजक पूर्व विधायक वीरपाल राठी और क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन के साथ ही राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र शर्मा, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, रालोद विधायक प्रसन्न चौघरी, राष्ट्रीय सचिव डा. राजकुमार सांगवान और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत के साथ बूथ प्रभारी भी पहुंचे हैं और रालोद कार्यालय पर लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लगातार बैठक हो रही है. पदाधिकारी बूथ को मजबूत करने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं. इसी दौरान रालोद के नेताओं और कार्यकताओं ने इस बात पर जोर दिया कि जयंत चौधरी को बागपत लोकसभा चुनाव लड़ाया जाए.

ये भी पढ़ें- Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर पहली बार लखनऊ में दिखेंगी आकाश मिसाइल और महिला ATS कमांडो, ऐतिहासिक स्थलों का बढ़ा क्रेज

विरासत से जुड़ी है ये सीट

मालूम हो कि बागपत सीट चौधरी चरण सिंह की विरासत से जुड़ी हुई है, इसलिए जयंत चौधरी को चुनाव हर हाल में इसी सीट से चुनाव लड़ाने की योजना की जा रही है. हालांकि कुछ लोग इस बात की पैरवी कर रहें हैं कि जयंत चौधरी राज्यसभा सांसद हैं, इसलिए उनकी पत्नी चारू चौधरी को बागपत से चुनाव लड़ाना चाहिए. तो दूसरी ओर राष्ट्रीय लोकदल के हस्तिनापुर क्षेत्र के प्रभारी कुंवर नरेन्द्र सिंह ने इस बात की घोषणा कर दी है कि, बागपत लोकसभा सीट से हमारे मुखिया जयंत चौधरी ही चुनाव लड़ेंगे. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि, अगर जरूरत पड़ी तो जयंत चौधरी को गोदी में उठाकर बागपत ले आएंगे और लोकसभा चुनाव का पर्चा भरवा देंगे.

बागपत से ही चुनाव लड़ने की है मांग

हस्तिनापुर क्षेत्र के प्रभारी कुंवर नरेन्द्र सिंह ने इस बात का दावा किया है कि, मैं जहां भी बूथ की बैठक लेने जा रहा हूं वहां जयंत चौधरी को बागपत से चुनाव लड़ाने की मांग लगातार की जा रही है. बता दें कि, राष्ट्रीय लोकदल के हस्तिनापुर क्षेत्र के प्रभारी कुंवर नरेन्द्र सिंह पश्चिमी यूपी के दौरे पर और लगातार प्रदेश की अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में जा रहें हैं और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने पर मंथन कर रहें हैं. तो इसी दौरान इस बात की मांग की जा रही है कि, जयंत को बागपत से ही चुनाव लड़वाया जाए. तो वहीं

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago