मुस्लिम स्काॅलर कारी अबरार जमाल. (Pic Credit- ANI)
Muslim scholar Qari Abrar Slams Asaduddin Owaisi: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जमीयत हिमायतुल इस्लाम के अध्यक्ष कारी अबरार जमाल भी शामिल हुए थे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बुधवार को वे सहारनपुर पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर कार्यक्रम में गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश की गई.
यह भी पढ़ेंः IMD ने उत्तर भारत में जारी किया शीतलहर का अलर्ट, बिहार में ठंड से स्कूली छात्र की मौत
कारी न कहा कि मैं राम मंदिर ट्रस्ट का धन्यवाद करना चाहूंगा. उन्होंने हमें निमंत्रण भेजा और हमारा वहां बुलाकर सम्मान किया. इसके साथ ही अंगूठी, किताबें और प्रसाद हमें दिया. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सदियों तक याद रखा जाएगा. जब सालों के झगड़े के बाद सनातनी लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा की तो उसमें गंगा जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम स्काॅलर को बुलाया गया और उसे सम्मानित किया.
कारी ने आगे कहा कि यह मेरे लिए महत्वपूर्ण पल था. लोग कहते हैं कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाया गया. लेकिन मैं कहता हूं कि आम मुसलमान कोर्ट के फैसले पर भरोसा करता है. जब मुसलमान को कोर्ट से न्याय मिलता है तो वह कहता है कि हमारे साथ इंसाफ हुआ. अब जब कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला किया तो हमें उसका स्वागत करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मुसलमान कभी भी दोगला नहीं हो सकता है.
कारी ने सांसद ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं उनको बताना चाहता हूं यदि इस देश का हिंदू मुस्लिमों का दुश्मन होता तो अयोध्या में मस्जिद के अलावा मजारों को भी तोड़ देता लेकिन वे आज भी महफूज है. आज भी वहां कई कब्रें मौजूद है। वहां हिंदू लोग भी जाते हैं. हिंदू इस देश की मजारों और मस्जिदों के खिलाफ नहीं है. उन्होंने ओवैसी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी दुकान तो ऐसे बयानों से ही चलती है.
मुस्लिम स्काॅलर ने कहा कि जब मैं वहां जा रहा था तो कई मुस्लिमों का फोन आया कि आप मत जाइए आपके साथ गलत हो सकता है, आपके माथे पर तिलक लग सकता है, आपको वहां जय श्री राम बोलना पड़ सकता है. लेकिन वहां जाने के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ. मुझे वहां जाने के बाद कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं दूसरे धर्म के लोगों में आ गया हूं. मेरे लिए यह ऐतिहासिक पल था.
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…