दुनिया

अल सल्वाडोर के साथ बढ़ता भारत का सहयोग, चौथे FOC में इन मुद्दों पर बनी सहमति

अल सल्वाडोर भारत के साथ आर्थिक संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में तत्पर दिखाई दे रहा है. सोमवार को भारत और अल सल्वाडोर के बीच द्विपक्षीय समझौतों पर बातचीत हुई, जिसमें व्यापार, स्वास्थ्य, फार्मा, संस्कृति और शिक्षा जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल किए गए.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करके दोनों देशों के बीच स्थापित कूटनीतिक प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “नई दिल्ली में चौथा भारत-अल सल्वाडोर FOC आयोजित हुआ. सौरव कुमार सचिव (ईस्ट) और अल सल्वाडोर की उप मंत्री एड्रियाना मीरा डे परेरा के नेतृत्व में… व्यापार, स्वास्थ्य और फार्मा, क्षमता निर्माण, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विकास पर चर्चा हुई.”

अल सल्वाडोर की उप मंत्री ने भारत के साथ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण विषयों पर भी बातचीत की. दोनों ही पक्षों ने सकारात्मक नजरिए से अपने क्षेत्रीय और बहु-स्तरीय सहयोग का आंकलन भी किया.

यह बातचीत जनवरी 2023 में भारत की विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की यात्रा के तुरंत बाद हुई. दोनों देशों के बीच इस वर्ष में कई डिप्लोमेटिक स्तर की बैठकें हो चुकी हैं. फरवरी 2023 में अल सल्वाडोर के विदेश मंत्र एलेक्जेंड्रा हिल टिनोको की भारत यात्रा थी…. इसके बाद 25 अप्रैल 2023 को पनामा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हिल की लंबी बातचीत हुई थी.

भारत और अल सल्वाडोर के बीच कूटनीतिक रिश्ते 12 फरवरी, 1979 को स्थापित हुए थे. दिल्ली में एंबेसी स्थापित करने से पहले अल सल्वाडोर का लंदन दूतावास भारत के साथ सारे कूटनीतिक संबंधों को देखता था. आज की तारीक में इस देश का दूतावास दिल्ली में स्थित है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

56 seconds ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

22 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

23 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

47 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

58 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

1 hour ago