देश

UP Nikay Chunav 2023: वाराणसी में ओपी राजभर ने झोंकी ताकत, भाजपा पर बरसे, सपा और बसपा को बताया दगा कारतूस

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार को वाराणसी में भी बंद हो गया, लेकिन इससे पहले सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) प्रमुख ओपी राजभर यहां अपना दांव खेल गए. उन्होंने एक साथ भाजपा और सपा पर निशाना साधा और कई आरोप लगाए. सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि वह मंहगाई और बेरोजगारी पर तो बोलते ही नहीं हैं. वहीं भाजपा सरकार को लेकर कहा कि हर जगह गंदगी फैली हुई है.

उन्होंने कहा कि अब शहर को साफ करने का काम सुभासपा करेगी. राजभर ने कहा कि अखिलेश जब सत्ता में थे तब जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई और क्यों नहीं एक समान शिक्षा प्रणाली लागू की. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वाराणसी में अपने उम्मीदवारों को लेकर माहौल बनाने पहुंचे ओपी राजभर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अखिलेश पर जमकर बरसे.

अखिलेश द्वारा निकाय चुनाव को लेकर मेट्रो में प्रचार करने के सवाल पर राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ड्रामा करते हैं. सपा और बसपा को दगा कारतूस बताते हुए ओपी राजभऱ ने कहा कि हमारी पार्टी के उम्मीदवारों को जनता का समर्थन मिल रहा है. अब जनता सुभासपा को साफ-सफाई की जिम्मेदारी देगी.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- “अंदर ही अंदर मिली हुई है भाजपा और बसपा”

बता दें सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने वाराणसी के अवलेशपुर (विधानसभा रोहनिया) वार्ड संख्या 19 में पार्षद पद के उम्मीदवार दीपिका राजभर के समर्थन में नुक्कड़ सभा की. इसी के साथ सलारपुर (विधानसभा शिवपुर) वार्ड नम्बर 5 में प्रत्याशी राजकुमार सोनकर के लिए जनता से वोट मांगे. वहीं उन्होंने जनता से अपील की और कहा कि अब साफ-सफाई का जिम्मा सुभासपा को सौंप दें, पिछली सरकारों ने तो कुछ नहीं किया लेकिन अब सुभासपा उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी.

कल इन जिलों में होगा पहले चरण का मतदान

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में पहले चरण का मतदान कल यानी 4 मई को होगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

37 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

44 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

2 hours ago