दुनिया

भारत का बड़ा दिल…मुइज्‍जू सरकार के अनुरोध पर दी इतने करोड़ की आर्थिक मदद, मूसा जमीर ने बांधे प्रशंसा के पुल

Maldives-India Relations: भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाली मालदीव की मोहम्‍मद मुइज्‍जू सरकार द्वारा मदद की गुहार लगाए जाने के बाद भारत ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए मालदीव को भारत ने 50 मिलियन डॉलर यानी 417.56 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की है. हाल ही में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने भारत यात्रा के दौरान इसके लिए भारत से अपील की थी. इसी के बाद मालदीव में भारतीय दूतावास की घोषणा के बाद मूसा ने भारतीय विदेश मंत्री को धन्‍यवाद दिया है.

बता दें कि मूसा जमीर 8 मई से 10 मई के बीच में नई दिल्‍ली की यात्रा पर आए थे. उन्‍होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी और इसी दौरान उन्होंने आर्थिक मदद के लिए अनुरोध किया था. तो वहीं मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर की है और भारत सरकार द्वारा 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद के लिए धन्यवाद कहा है. इसी के साथ ही ये भी कहा है कि भारत का यह ऐलान भारत और मालदीव के बीच दीर्घकालीन दोस्‍ती को दर्शाता है. वहीं मालदीव की सरकार ने कहा कि वह आगे भी आपसी हित और समृद्धि के लिए भागीदारी करती रहेगी. भारत की सहायता से चलाए जा रहे प्रॉजेक्‍ट में काफी प्रगति हुई है. यह इस बात को दिखाता है कि उनकी सरकार इन प्रॉजेक्‍ट को पहली प्राथमिकता देती है.

ये भी पढ़ें-Sri Lanka: यूक्रेन की लड़ाई में अब तक मारे गए इतने श्रीलंकाई, मानव तस्करी के आरोप में एक रिटायर्ड जनरल सहित दो गिरफ्तार

मालदीव पर लदा है भारत का 15 करोड़ डॉलर का कर्ज

बता दें कि चीन के इशाले पर मालदीव की मोहम्‍मद मुइज्‍जू सरकार लगातार भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रही है. पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव के मंत्र‍ियों ने कई बार अपमानजनक टिप्‍पणी भी की थी. इसको लेकर मालदीव की बहुत आलोचना हुई थी. तो इसी बीच भारत से आर्थिक मदद मिलने के बाद लगातार भारत की प्रशंसा कर रही है. बता दें कि मालदीव पर पहले से ही भारत का 15 करोड़ डॉलर का कर्जा लदा हुआ है. तो वहीं जमीर ने अपने बयान में कहा था कि भारत ने कर्ज को चुकाने के लिए समय बढ़ा दिया है. उन्‍होंने कहा कि कुल 20 करोड़ डॉलर का कर्ज था जिसमें से 5 करोड़ डॉलर का कर्ज लौटा दिया गया है. बता दें कि मालदीव के राष्‍ट्रपति सत्‍ता में आते भारत न आकर तुर्की और चीन गए लेकिन अभी तक नई द‍िल्‍ली नहीं आए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

48 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

60 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

2 hours ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago