लीगल

‘संत हरिदास के लिए भेष बदलकर आए थे अकबर…’ बांके बिहारी मंदिर केस में SC ने याद दिलाया इतिहास

Banke Bihari Temple Case: वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर मामले की सुनवाई के दौरान बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन को लेकर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि लीक से हट कर सोचना होगा. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ सुनवाई कर रही है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि प्रारंपरिक धार्मिक प्रथाओं को बहाल किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका दुरूपयोग न हो.

समय सीमा निर्धारित की जानी चाहिए. ताकि प्रथाएं जारी रहें और लोगों का शोषण न हो सके.

14 गोस्वामी ने आवेदन दिए

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराजन ने कहा कि समिति में चार गोस्वामी की नियुक्ति के सबंध में, निर्देश था कि दो वर्गों का प्रतिनिधित्व हो, एक शयन भोग से और दूसरा राज भोग से फिर आवेदन आमंत्रित किए गए. 14 गोस्वामी ने आवेदन दिए, जबकि 11 ने इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लिया.

उन 11 में से चार का चयन किया गया. उन चार में से एक व्यक्ति पहले ही गोस्वामी द्वारा एक पूर्व बैठक में अधिकृत किया गया था. अब इन चार व्यक्तियों की नियुक्ति के लिए निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई गई है. जहां तक उनके अपने चार प्रतिनिधियों की नियुक्ति की मौजूदा मांग का सवाल है, जिस प्रस्ताव पर वे भरोसा कर रहे हैं, वह इस रिट याचिका के दायर होने से बहुत पहले पारित किया गया था.

मंदिर का निर्माण संत हरिदास ने करवाया

जस्टिस बागची ने कहा कि देखिए तिरुपति में, जगह का फायदा है. वह विशाल है. लेकिन बांके बिहारी मंदिर में संकरी गलियां हैं और यह एक छोटा मंदिर है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि जिला गजेटियर के अंग्रेजी अनुवाद में यह स्पष्ट रूप से लिखा है कि मंदिर का निर्माण संत हरिदास ने करवाया था. इसमें कोई संदेह नहीं है.

मंदिर के लिए भूमि मांगी

लेकिन क्या आप सभी जानते है कि उस गजेटियर में इस बात का उल्लेख नहीं है कि जब अकबर संत हरिदास के दर्शन करने आए थे, तब वे भगवान कृष्ण के भक्ति गीत गा रहे थे. तान सेन के साथ भेष बदलकर आए अकबर को यह देखकर प्रसन्नता हुई और उन्होंने संत हरिदास को पुरस्कार देने की पेशकश की.

दृष्टिहीन संत हरिदास ने कहा कि उन्हें अपने लिए कुछ नहीं चाहिए और इसके बाद उन्होंने मंदिर के लिए वह भूमि मांग ली. दृष्टिहीन होने के बावजूद वह जानते थे और यह अकबर ही हैं.

यह भी पढ़ें:  समुद्र में ऐसे होता था करोड़ो के ड्रग्स का खेल, DRI के बाद अब ईडी ने तोड़ी इंटरनेशनल सिंडिकेट की कमर

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

15 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

28 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

41 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

53 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago