पाकिस्तान ने भारत के साथ शिमला समझौता सस्पेंड किया.
India Pakistan News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाक स्पॉन्सर्ड टेररिज्म के खात्मे के लिए सख्त फैसले लिए हैं. इन फैसलों से पाकिस्तान भर्रा गया है, वहां की हुकूमत ने भी एक बड़ी बैठक बुलाकर भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित कर दिया है.
खबर है कि पाकिस्तान ने 1972 का ऐतिहासिक शिमला समझौता भी रद्द कर दिया गया है. यह निर्णय पाकिस्तान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की.
बैठक में पाकिस्तान ने भारत को चेतावनी दी कि अगर भारत ने सिंधु जल समझौता रोका, तो इसे “एक्ट ऑफ वॉर” यानी युद्ध की कार्यवाही माना जाएगा. भारत ने हाल ही में इस समझौते की समीक्षा करने और इसे स्थगित करने के संकेत दिए थे.
पाकिस्तान ने SAARC SVE के तहत सभी भारतीय वीजा निलंबित कर दिए हैं. सिर्फ सिख तीर्थयात्रियों को छूट दी गई है. इसके अलावा, भारत के स्वामित्व वाली सभी एयरलाइनों के लिए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है और वाघा बॉर्डर भी सील कर दिया गया है.
भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक साद अहमद वराइच को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर दिया है. उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है. यह कदम भारतीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनज़र उठाया गया है.
पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को कराची तट के पास अपने EEZ क्षेत्र में सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने की अधिसूचना जारी की है. इसके साथ ही बुधवार रात कराची एयरबेस से 18 फाइटर जेट्स भारत की सीमा के नजदीक एयरफोर्स स्टेशनों की ओर रवाना किए गए.
भारत ने पाकिस्तान सरकार के X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट को भारत में बैन कर दिया है. वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर की यात्रा से बचने की सलाह दी है.
यह भी पढ़िए: ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों के साथ सीमा हैदर ने लहराया तिरंगा
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…