Iran US Tensions: इस्लामिक मुल्क ईरान और अमेरिका में तनातनी बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के आस-पास अपने भारी हथियारों और हजारों जवानों से मोर्चाबंदी की है. हमले की आशंका को देखते हुए ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है. यह एडवाइजरी 23 फरवरी 2026 को जारी की गई.
भारतीय दूतावास की एडवाइजरी में छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे उपलब्ध साधनों से तत्काल ईरान छोड़ दें. इसमें कमर्शियल फ्लाइट्स का इस्तेमाल शामिल है. जो लोग अभी ईरान में हैं, वे जल्द से जल्द निकलें. इसके अलावा भारतीय नागरिकों को ईरान में विरोध प्रदर्शनों वाली जगहों से दूर रहने को कहा गया है.
भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीयों से कहा है कि वे अपनी यात्रा और पहचान के दस्तावेज हमेशा तैयार रखें. पासपोर्ट और आईडी कार्ड साथ रखें. दूतावास से संपर्क में बने रहें. लोकल मीडिया की खबरें देखते रहें. जिन्होंने दूतावास में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, वे आधिकारिक लिंक से जल्दी रजिस्टर कर लें. आपात मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं.
ईरान और अमेरिका के रिश्ते लगातार खराब हो रहे हैं. परमाणु मुद्दे पर दोनों देशों में गंभीर विवाद है. हाल के दिनों में तेहरान में विरोध प्रदर्शन भी बढ़ गए हैं. इससे सुरक्षा की स्थिति बदल रही है. अमेरिका की ओर से हमले की आशंका बढ़ गई है. ईरान ने भी सख्त जवाब देने की बात कही है. ऐसे में सुरक्षित रहना सबसे महत्वपूर्ण है. भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है.
यह भी पढ़िए: अफगान सीमा पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई का दावा; काबुल ने चेताया- जवाब देंगे
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…