Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Indian Embassy Advisory: ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका, भारत सरकार ने भारतीयों से ईरान छोड़ने को कहा

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ते तनाव से युद्ध की आशंका जताई जा रही है. इसी वजह से भारतीय दूतावास ने अलर्ट जारी किया है. यह सलाह जनवरी 2026 की पुरानी एडवाइजरी को दोहराती है.

Indian Embassy
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Iran US Tensions: इस्‍लामिक मुल्‍क ईरान और अमेरिका में तनातनी बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के आस-पास अपने भारी हथियारों और हजारों जवानों से मोर्चाबंदी की है. हमले की आशंका को देखते हुए ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है. यह एडवाइजरी 23 फरवरी 2026 को जारी की गई.

एडवाइजरी में क्‍या-क्‍या कहा गया

भारतीय दूतावास की एडवाइजरी में छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे उपलब्ध साधनों से तत्‍काल ईरान छोड़ दें. इसमें कमर्शियल फ्लाइट्स का इस्तेमाल शामिल है. जो लोग अभी ईरान में हैं, वे जल्द से जल्द निकलें. इसके अलावा भारतीय नागरिकों को ईरान में विरोध प्रदर्शनों वाली जगहों से दूर रहने को कहा गया है.

बढ़ता तनाव और युद्ध की आहट

भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीयों से कहा है कि वे अपनी यात्रा और पहचान के दस्तावेज हमेशा तैयार रखें. पासपोर्ट और आईडी कार्ड साथ रखें. दूतावास से संपर्क में बने रहें. लोकल मीडिया की खबरें देखते रहें. जिन्होंने दूतावास में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, वे आधिकारिक लिंक से जल्दी रजिस्टर कर लें. आपात मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं.

क्यों जरूरी है ईरान से निकलना

ईरान और अमेरिका के रिश्ते लगातार खराब हो रहे हैं. परमाणु मुद्दे पर दोनों देशों में गंभीर विवाद है. हाल के दिनों में तेहरान में विरोध प्रदर्शन भी बढ़ गए हैं. इससे सुरक्षा की स्थिति बदल रही है. अमेरिका की ओर से हमले की आशंका बढ़ गई है. ईरान ने भी सख्त जवाब देने की बात कही है. ऐसे में सुरक्षित रहना सबसे महत्वपूर्ण है. भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है.

यह भी पढ़िए: अफगान सीमा पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई का दावा; काबुल ने चेताया- जवाब देंगे



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital