दुनिया

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 14 भारतीय मछुआरे, 12 पिछले महीने हुए थे गिरफ्तार

श्रीलंका की जेल से रिहा होकर 14 मछुआरे सोमवार (3 मार्च) को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे. रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम और थंगाचिमादम इलाकों के 12 मछुआरे 7 फरवरी की रात को काची द्वीप के पास समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने इलाके में पहुंचकर सभी 12 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था. श्रीलंकाई नौसेना ने दावा किया था कि वे सीमा पार करके श्रीलंकाई क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे, जिस वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया.

इसके साथ ही पिछले साल 23 दिसंबर को समुद्र में मछली पकड़ रहे कई मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने सीमा पार करके आने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें किलिनोच्ची कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था. इसकी जानकारी मिलने के बाद केंद्र व राज्य सरकारों के बीच बातचीत हुई, फिर श्रीलंकाई सरकार से वार्ता के बाद 14 मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा कर दिया गया.

सभी मछुआरों को आपातकालीन पासपोर्ट जारी कि गए

रिहा किए गए 14 मछुआरों को कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास को सौंप दिया गया. उनकी मेडिकल जांच करने के बाद भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने आपातकालीन पासपोर्ट जारी किए और उन्हें श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से चेन्नई एयरपोर्ट के लिए विमान से भेज दिया. चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे 14 मछुआरों ने नागरिकता जांच और कस्टम जांच समेत चेन्नई एयरपोर्ट पर सभी जांच पूरी की और फिर बाहर आए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago