दुनिया

Saudi Arabia में फंसे मेरठ के अली मुर्तजा ने PM मोदी से लगाई बचाने की गुहार, VIDEO में कहा- ‘मेरे पीछे आतंकी..’

Ali Murtaza Stuck in Saudi Arabia: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित किठौर कस्बे के रहने वाले अली मुर्तजा इस समय सऊदी अरब में गंभीर परिस्थितियों में फंसे हुए हैं. उमरा के लिए गए अली ने एक वीडियो जारी कर सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने खुद पर एक आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल्द से जल्द भारत वापसी कराने की गुहार लगाई है.

26 मार्च को गए थे उमरा, एजेंट ने पासपोर्ट जब्त किया

अली मुर्तजा 26 मार्च को अब्दुल्ला टूर एंड ट्रैवल के ज़रिए उमरा के लिए सऊदी अरब गए थे. शुरुआत में वह अपने परिवार के संपर्क में थे, लेकिन 2 अप्रैल के बाद उनके बातचीत के लहजे में बदलाव आने लगा. 4 अप्रैल को उन्होंने पत्नी रुखसार से आखिरी बार बात की, जिसमें उन्होंने खुद को परेशान बताया और बाद में बात करने की बात कही. इसके बाद से उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह बात नहीं कर सकते.

वीडियो में लगाया आतंकी संगठन से जबरन जुड़वाने का आरोप

शनिवार को अली ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पासपोर्ट को जब्त कर लिया गया है और उन्हें एक बयान देने के लिए मजबूर किया जा रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनसे एक आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, और उनकी जान को खतरा है. वीडियो वायरल होते ही मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर गर्मा गया.

परिवार की चिंता गहराई, बीवी ने मोदी सरकार से गुहार लगाई

अली की बीवी रुखसार ने बताया कि उन्हें इस पूरी स्थिति की जानकारी फेसबुक वीडियो से मिली. उन्होंने कहा कि अली पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं और पूरी तरह धार्मिक उद्देश्य से उमरा गए थे. रुखसार ने सरकार से अपील की कि उनके पति की सलामती सुनिश्चित की जाए और उन्हें सुरक्षित भारत लाया जाए.

मामले में राजनीतिक हलचल, डिंपल यादव संग फोटो वायरल

अली के फेसबुक अकाउंट पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के साथ एक तस्वीर भी देखी गई है, जिससे इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रंग मिलता नजर आ रहा है. कुछ लोगों ने इसे साजिश बताकर सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

अब सरकार से उम्मीदें, विदेश मंत्रालय से हो सकती है कार्रवाई

परिजनों और स्थानीय लोगों की अपील के बाद केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से इस मामले में दखल की उम्मीद जताई जा रही है. अगर सरकार हस्तक्षेप करती है, तो अली की वापसी और इस पूरे प्रकरण का भंडाफोड़ हो सकता है.

यह भी पढ़िए: कॉमेडियन सुनील पाल को अगवाकर मेरठ में 24 घंटे बंधक बनाकर रखा

हरीश शर्मा

Recent Posts

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

8 minutes ago

36वें जन्मदिन पर जानिए राही सरनोबत की कहानी: NCC से निकलीं, इतिहास रचा और बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…

17 minutes ago

Free Fire India हुआ लॉन्च: डाउनलोड से लेकर लॉगिन तक, नए खिलाड़ियों के लिए पूरी गाइड

Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…

32 minutes ago

क्या ऐसे तबाह होगी हमारी धरती? मृत तारे के पास मिला वो खौफनाक राज, जिसे वैज्ञानिक भी नहीं समझ पा रहे

Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…

40 minutes ago

हरियाणा से आ रहा था मौत का सामान, अमृतसर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध इथेनॉल से भरा ट्रक पकड़ा

Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…

41 minutes ago

PET परीक्षा का दूसरा चरण कल, लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक बच्चों की छुट्टी, जानिए क्या हैं एग्जाम के नए नियम

UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…

52 minutes ago