IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को उनके घरेलू मैदान पर करारी शिकस्त दी. 13 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस रोमांचक मैच में RCB ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे RCB ने 17.3 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया.
RCB की जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फिल साल्ट. दोनों ने मिलकर राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. फिल साल्ट ने 33 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. दूसरी ओर, विराट कोहली ने नाबाद 62 रनों की शानदार पारी खेली और टी20 क्रिकेट में अपने अर्धशतकों का शतक पूरा किया. इस सीजन में RCB की यह छह मैचों में चौथी जीत थी, जबकि राजस्थान को छह मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत धमाकेदार रही. कोहली और साल्ट ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की और 6 ओवर में 65 रन जोड़ डाले. इस दौरान कोहली को एक जीवनदान भी मिला, जब संदीप शर्मा की गेंद पर रियान पराग ने उनका आसान कैच छोड़ दिया. साल्ट ने आठवें ओवर में चौका लगाकर 28 गेंदों में अपनी अर्धशतकीय पारी पूरी की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की, जो राजस्थान के लिए मुश्किल बन गई.
राजस्थान के लिए राहत का पल तब आया, जब इम्पैक्ट प्लेयर कुमार कार्तिकेय ने फिल साल्ट को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया. साल्ट के आउट होने के बाद इम्पैक्ट प्लेयर देवदत्त पडिक्कल ने कोहली का शानदार साथ निभाया. पडिक्कल ने 28 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. कोहली ने 45 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.
इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट पर 173 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की. सैमसन 15 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या की गेंद पर स्टम्प आउट हुए. इसके बाद यशस्वी ने रियान पराग के साथ मिलकर 56 रनों की साझेदारी की. यशस्वी ने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 47 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनकी पारी का अंत जोश हेजलवुड ने किया.
रियान पराग ने 22 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का था. अंत में ध्रुव जुरेल ने 23 गेंदों में नाबाद 35 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनके दम पर राजस्थान सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा. RCB के लिए क्रुणाल पंड्या, यश दयाल, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट लिया.
ये भी पढ़ें- IPL 2025 में Left is Right! हैदराबाद का ऑरेंज अलर्ट ON
-भारत एक्सप्रेस
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…