Australian PM Wedding: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 62 साल की उम्र में आज 16 साल छोटी प्रेमिका जोडी हेडन से शादी कर ली. प्रधानमंत्री रहते शादी करने वाले अल्बनीज पहले नेता बन गए हैं, उन्होंने फरवरी 2024 में हेडन से सगाई थी.
एंथनी अल्बनीज को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवाह बंधन की शुभकामनाएं दी हैं. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर हार्दिक बधाई संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा, “अपने अच्छे दोस्त, पीएम एंथनी अल्बनीज और सुश्री जोडी हेडन को उनकी शादी पर बधाई. उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं.”
पीएम मोदी का यह संदेश दोनों देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक है, खासकर हाल के क्वाड समिट और व्यापारिक समझौतों के बाद. अल्बनीज और पीएम मोदी के बीच गहरी दोस्ती रही है.
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज की जोडी हेडन से दूसरी शादी है. 2019 में उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी कार्मेल टेबट से तलाक लिया था, उससे उनकी शादी 19 साल चली थी. उससे एंथनी को एक बेटा नाथन हुआ. अब जोडी हेडन से शादी होना न केवल अल्बानीज के निजी जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई राजनीति में भी एक नया अध्याय जोड़ता है. संसद के सत्र समाप्त होने के ठीक दो दिन बाद हुई इस शादी ने मीडिया में खासी चर्चा बटोरी.
अल्बनीज ने सोशल मीडिया पर एक शब्द में पोस्ट किया- मैरिड. उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे बो-टाई पहनकर अपनी मुस्कुराती दुल्हन का हाथ थामे दिख रहे हैं. अल्बनीज और हेडन सोमवार से शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया में ही हनीमून मनाएंगे, जिसका पूरा खर्च अपनी जेब से देंगे यानी कोई सरकारी मदद नहीं लेंगे. उन्होंने शादी पर कहा, “यह मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन है.” अब तक दुनिया भर से कई नेताओं ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…