Australia PM Anthony Albanese Wedding: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 62 साल की उम्र में अपनी पार्टनर जोडी हेडन के साथ शादी रचा ली. दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. इसकी तस्दीक उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. इस शादी के साथ ही अल्बनीज ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं जिसने अपने कार्यकाल के दौरान शादी रचाई हो. दोनों की पहली बार 5 साल पहले मेलबर्न में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी.
शादी समारोह ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के आवास द लॉज में संपन्न हुआ. अल्बनीज ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. उन्होंने अंगूठी वाली इमोजी के साथ लिखा “मैरिड!”
Married💍❤️💍 pic.twitter.com/mSzojtBF2I
— Anthony Albanese (@AlboMP) November 29, 2025
करीबी मित्र हुए शादी में शामिल
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाह में केवल परिवार और कुछ करीबी मित्र शामिल थे, जिनमें अल्बनीज का बेटा नाथन और हेडन के माता-पिता बिल और पॉलीन भी थे. इस जोड़े की शादी एनएसडब्ल्यू सेंट्रल कोस्ट के एक सेलिब्रेंट ने करवाई और उन्होंने अपनी कसमें खुद लिखीं. हेडन को उनके माता-पिता ने बेन फोल्ड्स के गाने “द लकिएस्ट” पर शादी की लाइन में ले जाया.

साझा बयान किया जारी
शादी के बाद दोनों ने एक साझा बयान जारी किया. कहा, “हम अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच, अपनी आने वाली जिंदगी साथ बिताने का संकल्प ले काफी प्रसन्न हैं.”
पीएम का पेट अंगूठी लेकर विवाह स्थल पर पहुंचा
एबीसी.नेट.एयू ने बताया कि परंपरानुसार हेडन की पांच साल की भतीजी एला फूल लेकर पहुंची जबकि प्रधानमंत्री का पेट टोटो अंगूठी लेकर विवाह स्थल तक पहुंचा.

ये भी पढ़ें- बैठी बैठी रो रही थी..! धर्मेंद्र की याद में टूट गई हैं हेमा मालिनी, सुनीता आहूजा ने बताया दिल का हाल
हेडन ने खास अंगूठी कराई थी डिजाइन
कैनबरा के एक नामी रेस्त्रां में डिनर के बाद अल्बनीज ने फरवरी 2024 में वैलेंटाइन डे पर लॉज की बालकनी में हेडन को प्रपोज किया था. उन्होंने इस मौके के लिए एक खास अंगूठी डिजाइन कराई थी. हेडन नियमित तौर पर पीएम अल्बनीज के साथ दिखती रही हैं. अल्बनीज 2019 में अपनी पूर्व पत्नी, न्यू साउथ वेल्स की पूर्व डिप्टी प्रीमियर कार्मेल टेबट से शादी के लगभग दो दशक बाद अलग हुए थे.
हेडन एनएसडब्ल्यू (न्यू साउथ वेल्स) पब्लिक सर्विस एसोसिएशन के लिए काम करती हैं और पहले सुपरएनुएशन (पेंशन) सेक्टर में काम कर चुकी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


