दुनिया

Viral Video | भारत-चीन के बीच जोर आजमाइश: अफ्रीका में आमने-सामने दोनों देशों के जवान, देखें भारतीय सैनिकों ने कैसे धूल चटाई

India-China Tug of War Game: भारत और चीन को लेकर कोई भी खबर हो लोगों को तुरंत आकर्षित करती है. इसकी वजह भी बड़ी है, क्योंकि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का मुद्दा अक्सर ही सुर्खियों में रहता है और इसे लेकर अक्सर ही विपक्ष सरकार पर उंगली उठाता रहता है.

हालांकि इस बार खबर खेल प्रतियोगिता ‘टग ऑफ वॉर’ (रस्साकशी का खेल) को लेकर सामने आ रही है. इस प्रतियोगिता में भारतीय सैनिकों ने चीन के जवानों को हरा दिया है. इस रोमांचक खेल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.


ये भी पढ़ें: Heat Wave: लू और प्रचंड गर्मी से उत्तर भारत में मचा कोहराम, बुंदेलखंड में 12 की मौत, दिल्ली का भी बुरा हाल, इन शहरों में पारा 50 के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट


बता दें कि संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन के तहत अफ्रीका के सूडान में तैनाती के दौरान भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भारतीय सेना के एक अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी कि टग ऑफ वॉर में दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने थे और दोनों देशों के सैनिकों के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को बड़ी ही आसानी से हरा दिया.

बता दें कि इस खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से दोनों देशों के जवान रस्साकशी के खेल में पूरी ताकत लगा रहे हैं. इस बीच भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों को हरा देते हैं और फिर भारतीय सैनिक खुशी से झूम उठते हैं. फिर एक ओर ढोल भी बजता हुआ दिखाई दे रहा है.

जानें क्या है संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा मिशन का उद्देश्य दुनिया भर में शांति की स्थापना करना है. खासतौर पर युद्ध प्रभावित देशों में सतत सुरक्षा और शांति स्थापित करना, इसका मकसद है. इसके लिए शांति समझौतों को लागू करने में सैन्य कार्रवाई और कूटनीति की आवश्यकता होती है. संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन को शीत युद्ध के बाद से युद्ध को जल्द खत्म करने, नागरिकों की रक्षा करने तथा दीर्घकालीन शांति एवं सुरक्षा को समर्थन देने के मकसद से बनाया गया है. इसमें संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के सैनिक, पुलिस और आम नागरिक शामिल होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

3 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

4 minutes ago

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

27 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

28 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

46 minutes ago