दुनिया

पीएम मोदी की यात्रा से चीन में मौजूद भारतीय खुश, कहा- एससीओ से जाएगा संदेश, अमेरिका के हिसाब से नहीं चलेगी दुनिया

शंघाई शिखर सम्मेलन (एससीओ) 2025 का आयोजन चीन के तानजियान में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होगा. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे. अमेरिका की टैरिफ नीति की वजह से बदल रही अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के बीच आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के जाने से चीन में रह रहे भारतीय बेहद खुश हैं.

भारतीय नागरिकों का कहना है कि अगर भारत, चीन और रूस साथ आ जाएं तो अमेरिका को कड़ी चुनौती मिलेगी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं.

चीन व भारत दोनों तेजी से विकसित होते राष्ट्र

ललित शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “चीन और भारत दोनों तेजी से विकसित होते राष्ट्र हैं. इसलिए जरूरी है कि दोनों देश एक साथ मिलकर काम करें, दोनों के संबंध अच्छे हों. दोनों देशों की अपनी क्षमताएं हैं. चीन को हार्डवेयर में तो भारत को सॉफ्टवेयर में बढ़त हासिल है. दोनों देशों की बड़ी जनसंख्या अपने आप में एक बड़ा बाजार है. भारत, रूस और चीन अगर एक साथ आ जाएं तो जी-7 देशों को चुनौती दे सकते हैं. इसके अलावा, अगर अमेरिका के टैरिफ के विरोध में अन्य देश एकजुट हो जाएं तो उसे पता चलेगा कि उसके हिसाब से दुनिया नहीं चलेगी.

भारत व चीन एक साथ बना सकते है विश्व पर दबदबा

पूरन चंद जैसवानी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “एससीओ शिखर सम्मेलन तानजियान में हो रहा है. अभी तक इससे जुड़ी सभी सकारात्मक रिपोर्ट आई है. भारत और चीन एक साथ आ जाएं तो विश्व पर दबदबा बना सकते हैं. एससीओ शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के नेता मिल रहे हैं. इसका फायदा दोनों देशों को होगा.”

उन्होंने कहा, “चीन के साथ 2020 से जारी सीमा विवाद फिलहाल शांतिपूर्ण है. एससीओ बैठक के बाद सीमा विवाद और टैरिफ की जो समस्या सामने आई है, उसका समाधान निकलेगा. एससीओ शिखर सम्मेलन में चीन, भारत और रूस के नेताओं की मुलाकात का बड़ा संदेश अमेरिका को जाएगा, जो टैरिफ की धमकी दे रहा है.”

शुरु से ही बेहतर है भारत व चीन के बीच का संबंध

अरुण कुमार वर्मा ने कहा, “भारत और चीन के बीच संबंध शुरुआत से ही बेहतर रहे हैं. 2020 के दौरान दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर तल्खी बढ़ी थी. लेकिन, पिछले 2-3 सालों में संबंधों में सुधार हुआ है. पहले भारत चीन का माल ज्यादा आयात करता था. अब चीन भी भारतीय सामान का आयात करता है. यह भविष्य में दोनों देशों के मजबूत व्यापारिक रिश्तों का संकेत है.”

शंघाई में रहने वाले करण ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “अंतरराष्ट्रीय राजनीति जिस तरह बदल रही है, उस परिप्रेक्ष्य में एससीओ बैठक बेहद अहम है. इस शिखर सम्मेलन से व्यापार क्षेत्र को मजबूती तो मिलेगी ही, इससे निकलने वाले राजनीतिक संदेश अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लिए अहम होंगे.”

एससीओ शिखर सम्मेलन से दोनों देशों को फायदा

भार्गव जोशी ने आईएएनएस से कहा, “भारत और चीन विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाएं हैं. एससीओ शिखर सम्मेलन से दोनों देशों को फायदा होगा. यह बैठक युवाओं के लिए भी बेहद अहम है. इस शिखर सम्मेलन में भारत, चीन और रूस एक साथ आ रहे हैं. इसका सख्त संदेश अमेरिका को जाएगा.”

पिछले 17 साल से चीन में रह रहे संतोष पटेल ने कहा, “एससीओ पर पूरी दुनिया की नजर है. शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देश अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम करेंगे. भारत, चीन और रूस अगर एक साथ मिलकर काम करेंगे तो हमें किसी भी दूसरे देश की जरूरत नहीं पड़ेगी.”

ये भी पढ़ें: PM Modi Japan Visit: जापानी प्रधानमंत्री के साथ टोक्यो इलेक्ट्रॉन की फैक्ट्री में पीएम मोदी ने देखी Innovation Lab, सेमीकंडक्टर सेक्टर में बढ़ेगा आपसी सहयोग

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago