दुनिया

PM मोदी के Drone Hub विजन को बढ़ावा: भारतीय ‘ड्रोन डेस्टिनेशन’ का यूरोप तक होगा विस्‍तार, साइप्रस में पहली Subsidiary खुलेगी

India’s Drone Destination: भारत की अग्रणी ड्रोन तकनीक और प्रशिक्षण कंपनी ‘ड्रोन डेस्टिनेशन’ ने यूरोप में अपनी पहली सहायक कंपनी साइप्रस में स्थापित करने की घोषणा की है. यह कदम भारत को 2030 तक वैश्विक ड्रोन हब बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

कंपनी ने यह घोषणा पीएम मोदी की हालिया साइप्रस यात्रा के दौरान की. और, बड़ी बात यह है कि इससे जुड़ी खबर को साइप्रस के राष्‍ट्रपति ने खुद ट्विटर पर शेयर किया है.

साइप्रस: यूरोप का प्रवेश द्वार

इजरायल से कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर समंदर में स्थित देश साइप्रस में भारतीय कंपनी ‘ड्रोन डेस्टिनेशन’ अपनी सहायक कंपनी खोलने जा रही है, यह सहायक कंपनी वहां ड्रोन विकास, सर्विसेस, प्रशिक्षण और ड्रोन स्पोर्ट्स पर ध्यान केंद्रित करेगी.

साइप्रस में भारत के उच्चायुक्त मनीष ने कहा, “हम ड्रोन डेस्टिनेशन जैसी भारतीय कंपनियों का साइप्रस में स्वागत करते हैं. यह भारत-साइप्रस के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करता है.” साइप्रस को यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में भारतीय ड्रोन कंपनियों के लिए रणनीतिक प्रवेश द्वार के रूप में देखा जा रहा है.

ड्रोन तकनीक में साइप्रस की रुचि

इन्वेस्ट साइप्रस के सीईओ मारियोस टैनौसिस ने कहा, “ड्रोन तकनीक रक्षा, कृषि, लॉजिस्टिक्स, पर्यावरण निगरानी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्रांति ला रही है. ड्रोन डेस्टिनेशन का यह कदम साइप्रस को यूरोप और वैश्विक स्तर पर ड्रोन हब के रूप में स्थापित कर सकता है.” कंपनी ने साइप्रस सरकार और निजी क्षेत्र के साथ मिलकर अत्याधुनिक ड्रोन इकोसिस्टम विकसित करने की योजना बनाई है.

भारत की ड्रोन एक्‍सपर्टीज बढ़ रही

ड्रोन डेस्टिनेशन के चेयरमैन आलोक शर्मा ने कहा, “हम भारत की ड्रोन सेवाओं और पायलट प्रशिक्षण की विशेषज्ञता को साइप्रस के माध्यम से वैश्विक मंच पर ले जा रहे हैं. साइप्रस की रणनीतिक स्थिति और नीतिगत स्पष्टता इसे आदर्श साझेदार बनाती है.” यह पहल विदेशी निवेश को आकर्षित करने और साइप्रस को नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी.

यह भी पढिए- साइप्रस पहुंचे PM Modi, राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया स्वागत

Bharat Express Desk

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

33 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

1 hour ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

1 hour ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago