बिजनेस

Micro Office Markets: भारत में हाई-एक्टिविटी वाले माइक्रो मार्केट्स ऑफिस की मांग और आपूर्ति में 80% का योगदान देंगे : कोलियर्स की रिपोर्ट

Micro Office Markets: भारत में हाई-एक्टिविटी वाले माइक्रो ऑफिस मार्केट्स में कम से कम 1 मिलियन वर्ग फीट की औसत वार्षिक मांग और आपूर्ति होने की संभावना है.

यह अगले कुछ वर्षों में सामूहिक रूप से ऑफिस स्पेस की मांग और नई आपूर्ति में 80% का योगदान देंगे. गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

टॉप 7 शहरों में Micro Office Markets की पकड़ मजबूत

कोलियर्स के आंकड़ों के अनुसार, देश के शीर्ष सात शहरों में हाई-एक्टिविटी वाले माइक्रो ऑफिस में 2020 से लगातार उच्च मांग और आपूर्ति देखी जा रही है.

इनमें से चार हाई-एक्टिविटी वाले माइक्रो मार्केट्स बेंगलुरु में, दिल्ली-एनसीआर और पुणे में तीन-तीन, चेन्नई और हैदराबाद में दो-दो और मुंबई में एक है.

रिपोर्ट में बताया गया, यह माइक्रो मार्केट सेकेंडरी और पेरीफेरल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में फैले हुए हैं और शहर के विस्तार, चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और विकसित होते कार्य मॉडल के बीच अगले कुछ वर्षों में भारत के ऑफिस मार्केट को संचालित करना जारी रखेंगे.

क्या बोले ऑफिस सर्विसेज के प्रबंध निदेशक

भारत में कोलियर्स के ऑफिस सर्विसेज के प्रबंध निदेशक अर्पित मेहरोत्रा ​​ने कहा, “भारत का ऑफिस बाजार 15-20 हाई-एक्टिविटी वाले माइक्रो मार्केट्स के नेतृत्व में स्थिर मजबूत वृद्धि के लिए तैयार है.

हालांकि इनमें से कुछ माइक्रो मार्केट्स पहले से ही बड़े कमर्शियल रियल एस्टेट केंद्र हैं, लेकिन उभरते माइक्रो मार्केट्स संभावित रूप से आगे बढ़ सकते हैं.”

फ्लेक्स स्पेस लीजिंग में इन बाजारों का दबदबा

2020 से अब तक शीर्ष सात भारतीय शहरों में कुल 38 मिलियन वर्ग फीट फ्लेक्स स्पेस लीजिंग में से 59 प्रतिशत शीर्ष 10 माइक्रो मार्केट्स से संबंधित है.

इनमें से एसबीडी-हैदराबाद, ओआरआर-बेंगलुरु और बानेर-बालेवाड़ी, पुणे ने भारत के फ्लेक्स स्पेस की कुल खपत में लगभग एक तिहाई हिस्सा हासिल किया है.

किराया और IIT Stock में भी टॉप Micro Office Markets का वर्चस्व

रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि भारत के अधिकांश माइक्रो मार्केट में महामारी से पहले के स्तर की तुलना में किराये में वृद्धि देखी गई है, लेकिन मुंबई और दिल्ली-एनसीआर के चुनिंदा माइक्रो मार्केट औसत किराये के मामले में आगे बने हुए हैं.

भारत में आरईआईटी योग्य 488 मिलियन वर्ग फीट ऑफिस स्टॉक में से 56 प्रतिशत शीर्ष 10 माइक्रो मार्केट में है.

ये भी पढ़ें- Indian Stock Market: अमेरिकी फेड के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार में सपाट कारोबार

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

36 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

48 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

57 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago