दुनिया

इंडोनेशिया में कुदरत का महातांडव: 7.4 की तीव्रता से कांपा मोलुका सागर, मंडरा रहा है सुनामी का भीषण खतरा!

पूर्वी इंडोनेशिया में आज सुबह उस वक्त कोहराम मच गया जब मोलुका सागर की गहराइयों से उठी विनाशकारी लहरों और भूकंप के जोरदार झटकों ने धरती को हिला कर रख दिया. दरअसल रिक्टर स्केल पर 7.4 की डरावनी तीव्रता वाले इस भूकंप (Indonesia Earthquake) ने न केवल इंडोनेशिया बल्कि पड़ोसी देशों फिलीपींस और मलेशिया तक दहशत फैला दी है.

वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से महज 35 किलोमीटर नीचे था जिससे सुनामी का खतरा और भी ज्यादा संजीदा हो गया है. तटीय इलाकों में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है और लोग ऊंचे स्थानों की ओर भाग रहे हैं क्योंकि समंदर की लहरें अब रिहायशी इलाकों की तरफ रुख करने लगी हैं.

समंदर से उठीं मौत की लहरें(Indonesia Earthquake)

भूकंप के कुछ ही मिनटों बाद इंडोनेशियाई मौसम विभाग ने उत्तरी सुलावेसी और मिनाहासा के तटों पर सुनामी की पहली लहरें दर्ज की हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समंदर का पानी अचानक पीछे हटा और फिर तेज रफ्तार से किनारे की तरफ बढ़ने लगा जिससे तटीय बस्तियों में अफरा-तफरी मच गई.

यह भी बता दें कि फिलहाल टर्नेट शहर और आसपास के द्वीपों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और प्रशासन ने 1,000 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी देशों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है.

मनाडो में लगा मलबे का ढेर

तबाही की शुरुआती खबरें उत्तरी सुलावेसी के मनाडो शहर से आ रही हैं जहां एक बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई. इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं लेकिन लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें:  ट्रंप का ‘फाइनल अल्टीमेटम’: 21 दिनों में नक्शे से मिट जाएगा ईरान का वजूद? व्हाइट हाउस से आया दुनिया को हिला देने वाला संदेश!

लद्दाख से दिल्ली तक भी कांपी धरती

इंडोनेशिया की इस बड़ी आपदा (Indonesia Earthquake) के बीच भारत के लद्दाख और राजधानी दिल्ली में भी भूकंपीय हलचल दर्ज की गई है. लेह के पहाड़ी इलाकों में तड़के आए झटकों ने सोते हुए लोगों को जगा दिया और लोग डर के मारे सड़कों पर निकल आए.

 

वहीं दिल्ली के उत्तरी हिस्से में भी हल्के कंपन महसूस किए गए जिन्हें हालांकि वैज्ञानिकों ने इंडोनेशियाई भूकंप से सीधा जुड़ा हुआ नहीं माना है लेकिन एक ही सुबह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आई इस हलचल ने वैज्ञानिकों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago