दुनिया

दवा लेने के लिए घर से निकली थी महिला; अजगर के पेट में मिला शव…जानें कैसे मालूम हुआ पति को

Indonesia: इंडोनेशिया के कुछ इलाकों में लगातार अजगर के हमले बढ़ रहे हैं. इसको लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. तो वहीं सामने आई ताजी घटना ने लोगों को और भी डरा दिया है. दरअसल यहां के दक्षिण सुलावेसी प्रांत के सितेबा गांव में एक महिला घर से अपने बच्चे के लिए दवा लेने के लिए निकली थी लेकिन फिर घर नहीं लौटी. इस पर उसके पति ने खूब छानबीन की लेकिन वह नहीं मिली. इसके बाद महिला एक अजगर के पेट में मृत पाई गई. चौंकाने वाली बात ये है कि एक महीने में इस तरह की ये दूसरी घटना है. इससे इलाके के लोग दहशत में हैं.

घटना को लेकर इंडोनेशियाई पुलिस ने बीबीसी इंडोनेशिया सेवा को बताया कि मंगलवार को सिरियाती नाम की 36 साल की एक महिला अपने बच्चे की दवा लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वो लापता हो गईं. बाद में उनके पति आदियांसा ने अधिकारियों को बताया कि गांव में अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर उन्हें सिरियाती की चप्पलें और अन्य कपड़े मिले हैं.

ये भी पढ़ें-Israel-Gaza War: गाजा में युद्ध विराम समझौते के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रखी ये पांच शर्तें

स्थानीय पुलिस प्रमुख इदुल ने कहा कि पति आदियांसा को एक ज़िंदा अजगर मिला, जिसका उन्होंने सिर काट दिया था. चूंकि अजगर का पेट फूला था, इस पर उनको कुछ शक हुआ. इस पर उन्होंने अजगर का पेट भी काट दिया. इसके बाद उनके आश्चर्य की सीमा नहीं रही क्योंकि पेट के अंदर ही उनकी पत्नी का शव था.

जून में भी हो चुकी है इसी तरह की घटना

पुलिस ने बताया कि इससे पहले जून की शुरुआत में भी दक्षिण सुलावेसी के एक अन्य ज़िले में पांच मीटर लंबे एक अजगर ने एक महिला को निगल लिया था. इस घटना के सामने आने के बाद से ही पुलिस ने स्थानीय नागरिकों को सलाह दी है कि वो अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास एक चाकू जरूर रखें क्योंकि अजगर फिर से हमला कर सकता है.

हमले बढ़ने की ये वजह आई सामने

दक्षिण सुलावेसी पर्यावरण संस्थान के निदेशक मोहम्मद अल अमीन ने बीबीसी को दिए बयान में कहा कि इस इलाक़े में खनन और खेती के लिए ज़मीन से पेड़ों की कटाई का चलन काफी बढ़ गया है. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि जंगलों की कटाई और जानवरों के हमलों के बीच एक मजबूत संबंध है. उन्होंने कहा, “नतीजा ये होता है कि जब इन जानवरों के पास खाने के विकल्प कम होने लगते हैं तो, शिकार की तलाश में वो आबादी वाले इलाक़ों में आ जाते हैं, यहां तक कि वो इंसानों पर भी सीधा हमला करते हैं.”

जंगली सूअरों को निशाना बनाते हैं अजगर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस प्रमुख इदुल ने लोगों से अपील की है कि जंगलों के आसपास के इलाक़ों में अकेले आने जाने से बचें. इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोगों को आशंका है कि हो सकता है कि जंगली सूअरों के कारण अजगर रास्ते में छिपा हुआ हो. वह बोले कि अजगर जंगली सूअरों को निशाना बनाते हैं, हालांकि अब यहां के जंगलों में सूअरों की संख्या भी कम हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

6 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

23 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

27 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

44 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago