दुनिया

‘भारतीय जैसे भी हो तुरंत ईरान से निकलें’, विदेश मंत्रालय ने जारी की कड़ी एडवाइजरी

Iran protests: ईरान में चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने बुधवार (14 जनवरी) को अपने नागरिकों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है. इसमें ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को तत्काल प्रभाव से देश छोड़ने की सलाह दी गई है. कहा गया है कि जो भी साधन उपलब्ध हों, उनका उपयोग कर ईरान से बाहर निकलें.

एडवाइजरी में क्या कहा?

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने हालात की गंभीरता को देखते हुए अपने नागरिकों को सलाह दी है कि ईरान में मौजूद भारतीय छात्र, तीर्थयात्री, कारोबारी और पर्यटक विमान या अन्य साधनों से वहां से निकल जाएं. ये भी कहा है कि ईरान में सावधान रहें. पासपोर्ट और आईडी समेत सभी इमिग्रेशन कागजात अपने पास रखें. जहां प्रदर्शन चल रहे हैं, वहां जाने से बचें. नागरिकों को भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को भी कहा गया है.

एडवाइजरी में नागरिकों से पासपोर्ट, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार रखने तथा ईरान में भारतीय दूतावास से संपर्क में रहने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर सहायता या सूचना प्रदान की जा सके. यह कदम ईरान में सरकार विरोधी आंदोलन के बीच अमेरिका द्वारा सैन्य कार्रवाई की आशंका के चलते उठाया गया है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान में मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचना चाहिए. दूतावास ने प्रदर्शनों वाली जगहों से दूर रहने, स्थानीय मीडिया पर नजर रखने और इमरजेंसी संपर्क नंबरों पर संपर्क करने की भी अपील की है.

ईरान में अशांति का माहौल

ईरान इन दिनों आर्थिक संकट और मुद्रा अवमूल्यन से उपजे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों से जूझ रहा है. दिसंबर 2025 के अंत में शुरू हुए ये प्रदर्शन पूरे देश में फैल चुके हैं, जो दशकों में सबसे बड़े सरकार विरोधी आंदोलन बताए जा रहे हैं.

मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, अब तक 2,500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों को गिरफ्तार किया गया है. ईरान की न्यायपालिका ने गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तेज ट्रायल और कड़ी सजा का ऐलान किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है.


ये भी पढ़ें: ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला! 75 देशों की वीजा प्रोसेसिंग पर रोक, ‘पब्लिक चार्ज’ के नाम पर सख्ती


ट्रंप की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में चल रहे विरोध को लेकर सख्त बयान दिए हैं. मंगलवार (13 जनवरी) को उन्होंने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन जारी रखने की अपील की और कहा कि उन्हें मदद जल्द आएगी. ट्रंप ने ईरान सरकार को चेतावनी दी कि अगर प्रदर्शनकारियों को फांसी दी गई, तो अमेरिका “बहुत कड़ी कार्रवाई” करेगा. इसके जवाब में ईरान ने अपने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की धमकी दी है. फिलहाल ईरान में करीब 8 से 10 हजार भारतीय नागरिक मौजूद हैं, जिनमें से अधिकांश छात्र हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

8 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

20 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

49 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

49 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

50 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

56 minutes ago