Bharat Express DD Free Dish

ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला! 75 देशों की वीजा प्रोसेसिंग पर रोक, ‘पब्लिक चार्ज’ के नाम पर सख्ती

America Visa Ban: ट्रंप सरकार ने 75 देशों से आने वाले आवेदकों की वीजा प्रोसेसिंग पर रोक लगा दी है. ‘पब्लिक चार्ज’ नीति के तहत यह फैसला लिया गया.

America Visa ban

America Visa Ban: अमेरिकी सरकार अपनी नीतियों को लेकर काफी समय से सुर्खियों में है. डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका की सत्ता में वापसी के बाद से उनकी विदेश नीति का रुख काफी सख्त नजर आ रहा है. चाहे ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों की बात हो या वेनेजुएला में की गई कार्रवाई की बात हो. हर मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन आक्रामक रुख अपनाता दिख रहा है. इसी कड़ी में ट्रंप सरकार ने 75 देशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वीजा प्रोसेसिंग पर रोक लगा दी है.

इन देशों पर लगा है बैन?

अमेरिका ने 75 देशों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. रूस-ईरान और अफगानिस्तान समेत 75 देशों से आने वाले आवेदकों के वीजा प्रोसेसिंग को रोक दिया है. इसकी वजह उन आवेदकों पर कड़ी नजर रखना है, जिन्हें अमेरिका में ‘पब्लिक चार्ज’ यानी सरकारी सहायता पर निर्भर बनने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है.

जिन देशों के नागरिक प्रभावित हो रहे है, उनमें सोमालिया, रूस, अफगानिस्तान, ब्राजील, ईरान, इराक, मिस्न, नाइजीरिया, थाईलैंड और यमन जैसे देश शामिल है. ऐसा बताया जा रहा है कि ये पाबंदियां 21 जनवरी से लागू होंगी और अनिश्चित काल तक लागू रहेंगी.

ट्रंप का ग्रीनलैंड पर दावा मजबूत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अपना दावा मजबूत करते हुए एक सोशल मीडिय पोस्ट में कहा, “नाटो: डेनमार्क को यहां से निकालो, अभी! कुत्ते के 2 बच्चों से काम नहीं चलेगा! केवल अमेरिका ही कर सकता है!!!”


ये भी पढ़ें: आखिर ग्रीनलैंड में क्यों आ रहे हैं 6 देशों के सैनिक, ट्रंप पहले ही दे चुके हैं कब्जे की धमकी


ट्रंप ने डेनमार्क की ग्रीनलैंड में सुरक्षा व्यवस्था का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वहां की रक्षा सिर्फ “दो कुत्तों की स्लेज” है, जबकि रूस और चीन के विध्वंसक जहाज तथा पनडुब्बियां क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रीनलैंड अमेरिका के नियंत्रण में होना चाहिए, अन्यथा रूस या चीन इसे कब्जा कर लेंगे. ट्रंप ने इसे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और अपनी प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण बताया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read