दुनिया

डॉलर को ठेंगा, चीनी करेंसी में सौदा! 60 दिनों की छूट मिलते ही ईरान ने 30 लाख बैरल तेल बेचकर सऊदी को धोया

Iran Crude Oil Discount: अमेरिका के साथ हुई एक हालिया डील और होर्मुज नाकाबंदी खत्म होने के बाद ईरान ने कच्चे तेल के बाजार में तहलका मचा दिया है. सऊदी अरब और UAE जैसे बड़े तेल उत्पादक देशों को पछाड़ने के लिए ईरान ने एक आक्रामक दांव खेला है. उसने कच्चे तेल के हर बैरल पर सीधे 5 डॉलर का भारी डिस्काउंट दे दिया है. इस डिस्काउंट फॉर्मूले का असर यह हुआ कि ईरान ने महज 15 दिनों के भीतर 50 मिलियन बैरल तेल बेच डाला, जिससे उसने करीब 3.5 अरब डॉलर की मोटी कमाई की है.

रोजाना 3 मिलियन बैरल से ज्यादा की बिक्री

‘टैंकर्स ट्रैकर्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान इस समय रोजाना औसतन 3 मिलियन बैरल से ज्यादा कच्चा तेल बेच रहा है. इसकी तुलना में सऊदी अरब और यूएई जैसे दिग्गज देश फिलहाल प्रतिदिन केवल 1 से 2 मिलियन बैरल तेल ही बेच पा रहे हैं. ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालिबफ ने भी इस रफ्तार की पुष्टि की है. दरअसल, अमेरिकी डील के तहत ईरान को अस्थाई तौर पर केवल 60 दिनों के लिए तेल बेचने की छूट मिली है. यही वजह है कि ईरान इन 60 दिनों का पूरा फायदा उठाकर अपनी चरमराई आर्थिक स्थिति को सुधारने में जुटा है.

चीनी करेंसी से बदला खेल

ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान ने यह सारा तेल अमेरिकी डॉलर के बजाय चीनी करेंसी यानी की युआन में बेचा है, ताकि उसे भविष्य में अमेरिका पर निर्भर न रहना पड़े. यह तेल मुख्य रूप से ईरान के खार्ग आइलैंड से सप्लाई किया जा रहा है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित उसका सबसे प्रमुख ऑयल टर्मिनल है.

वहीं, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान इस तेल को सीधे बेचने के बजाय बिचौलियों के जरिए एशियाई देशों की बड़ी तेल कंपनियों तक पहुंचा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां कच्चे तेल की कीमत 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी, वहीं ईरान बिचौलियों की मदद से इसे महज 70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बेच रहा है.

बता दें कि अमेरिकी प्रतिबंधों से पहले ईरान को प्रतिदिन 4 मिलियन बैरल तेल बेचने की अनुमति थी, लेकिन कड़े प्रतिबंधों के कारण चीन को छोड़कर लगभग सभी देशों ने उससे तेल खरीदना बंद कर दिया था. अब इस अस्थाई छूट का ईरान जमकर फायदा उठा रहा है.

ये भी पढ़ें: Iran-US Deal: आमने-सामने नहीं आए ईरान और अमेरिका, कतर ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

17 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

17 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago