दुनिया

Iran: मैं मर जाऊं तो मेरी कब्र पर कोई कुरान न पढ़े- फांसी दिए जाने से पहले ईरानी युवक की आखिरी इच्छा

Iran News: ईरान में पिछले कुछ समय से हिजाब विवाद को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं. लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. लोग सड़क पर उतर कर बड़ा विरोध कर रहे हैं. इसमें अभी तक कई लोगों की जान भी जान चुकी है. वहीं इस विरोध प्रदर्शन में शामिल एक शख्स को फांसी की सजा दी गई. जिससे पहले उस शख्स से आखिर इच्छी पूछी गई तो उसने कहा कि जब वो मर जाए तो कोई भी उसकी कब्र पर नमाज न पढ़े.

दरअसल, ईस्लाम में रिवाज है कि जब किसी की मौत होती है तो उसकी कब्र पर आखिरी नमाज पढ़ी जाती है. लेकिन ईरान के विरोध प्रर्दशन में हिस्सा लेने वाले शख्स ने अपनी आखिरी इच्छा में नमाज नहीं पढ़ने की इच्छा जाहिर की थी.

माजीद्रेजा रहनावर्ड को दे गई फांसी

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन में इस 23 साल के युवक माजीद्रेजा रहनावर्ड ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. माजीद्रेजा को सोमवार को फांसी दे दी गई. उनसे जब उनकी आखिरी इच्छा पूछी गई थी तो उन्होंने कहा था कि जब मैं मर जाऊं तो मेरी कब्र पर न कोई कुरान पढ़े, न कोई कोई किसी तरह की प्रार्थना करे, बस म्यूजिक पर सेलिब्रेट करे. जिसके बाद माजीद्रेजा रहनावर्ड को मशाद शहर में फांसी दी गई, उससे आखिरी इच्छा का सवाल सैनिकों ने पूछा था.

ये भी पढ़ें- Chapra Hooch Tragedy: थाने से स्प्रिट गायब! क्या इसी से बनी थी जहरीली शराब? 53 मौतों के मामले में चौंकाने वाला दावा

माजीद्रेजा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वो आखिरी वीडियो में सैनिकों को अपनी आखिरी इच्छा बताते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को बेल्जियम की महिला सांसद और महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली दारया साफई ने भी ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक की आंख पर काली पट्टी बंधी हुई है. लेकिन वो सैनिकों को बिना डरे जवाब दे रहा है.

बता दें कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने चाकू से दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या की थी. इसके अलावा चार सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दिया था. जिसके बाद उनको फांसी की सजा सुनाई गई. इस खबर की पुष्टी ईरानी मानवाधिकार संगठन के संचालक मोहम्मद अमीरी मोगाधम ने भी की है.

– भारत एक्सप्रेस

 
Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

11 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

14 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

27 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

41 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

54 minutes ago