दुनिया

‘सब खत्म कर देंगे…’ ईरान-इजरायल युद्ध से क्या चाहता है अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप ने डिकोड किया ‘गेमप्लान’

Donald Trump On Israel Iran Conflict: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) की धरती एक बार फिर भीषण बारूद की गंध से भर गई है. शनिवार सुबह इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला बोला है. इस हमले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. उनका संदेश ‘लाउड एंड क्लियर’ है कि यह सिर्फ एक हमला नहीं, बल्कि ईरान की मौजूदा सत्ता और उसकी सैन्य शक्ति को जड़ से उखाड़ फेंकने का एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन है.

डोनाल्ड ट्रंप की सीधी चेतावनी

हमले की पुष्टि करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सेना (IRGC) और वहां के हुक्मरानों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अपनी क्रूर सत्ता को बचाने की कोशिश छोड़ दो. या तो हथियार डाल दो, वरना पक्की मौत का सामना करने के लिए तैयार रहो. ट्रंप ने ईरानी नागरिकों को भी एक बड़ा इशारा करते हुए कहा कि जब अमेरिकी सेना अपना काम पूरा कर ले, तो वे अपनी सरकार पर खुद कब्जा कर लें. इससे साफ है कि अमेरिका का अंतिम लक्ष्य ईरान में सत्ता परिवर्तन करना है.

परमाणु शक्ति को ‘जीरो’ करने का प्लान

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में उन कारणों को स्पष्ट किया, जिसके चलते यह भीषण हमला किया गया है. उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से तीन बड़े लक्ष्यों को सामने रखा है. ट्रंप ने दोहराया कि ईरान कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता. अमेरिका उसके परमाणु ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर देगा. उन्होंने कहा कि ईरान लंबी दूरी की मिसाइलें बना रहा था, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए खतरा हैं. हम उनके मिसाइल उद्योग को जमीन में मिला देंगे. उन्होंने यह भी ऐलान किया कि ईरान की नौसेना को पूरी तरह तबाह कर देंगे.

ये भी पढ़ें: इजरायल-ईरान जंग के बीच समझें कश्मीरी छात्रों के ‘तेहरान मोह’ का कारण? जानिए 5 बड़ी वजहें

तेहरान में मचाई तबाही (Israel Iran Conflict Update)

रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली वायुसेना और अमेरिकी कमांड ने मिलकर ईरान के 30 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है. इस बार का हमला पिछले साल के हमलों से कहीं ज्यादा व्यापक और कई चरणों (Waves) में होने वाला है. तेहरान में इंटेलिजेंस मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का परिसर और ईरान के एटॉमिक एनर्जी संगठन (परमाणु केंद्र) पर सफल स्ट्राइक की गई है. इजरायल ने इसे एक ‘प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक’ बताया है, जिसका मकसद ईरान की ओर से होने वाले संभावित हमलों को पहले ही कुचल देना है.

ईरान ने कहा- जवाब कुचल देने वाला होगा

लगातार हो रहे हवाई हमलों के बीच ईरान ने भी अपने तेवर कड़े कर लिए हैं. ईरानी अधिकारियों ने वैश्विक मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी जवाबी कार्रवाई की तैयारी पूरी है. उन्होंने चेतावनी दी है कि ईरान का पलटवार ‘कुचल देने वाला’ होगा और वह अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा.

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट (Israel Iran Conflict Breaking)

डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक रुख और ‘ईरान को खत्म करने’ के संकल्प ने मिडिल ईस्ट को महायुद्ध के मुहाने पर खड़ा कर दिया है. अमेरिका अब केवल रक्षात्मक नहीं, बल्कि पूरी तरह आक्रामक मोड में है. ट्रंप का यह ‘क्लियर मैसेज’ संकेत देता है कि आने वाले दिन ईरान के लिए अस्तित्व की लड़ाई होने वाले हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जलमग्न हुआ चमत्कारी शिव धाम, कमर तक पानी में भी नहीं डिगी आस्था, मगरमच्छ का खतरा

UP News: लखीमपुर खीरी में लगातार बारिश और तेज हवाओं से हालात बिगड़ गए हैं.…

26 seconds ago

वकीलों और मुवक्किलों की गोपनीयता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने वकील के दफ्तर की तलाशी और जांच एजेंसी द्वारा जब्त डिजिटल सामग्री…

15 minutes ago

‘राशन में गड़बड़ी तो चुप्पी नहीं…’, WhatsApp से भेजें ‘Hi’ और दिल्ली से पाएं समाधान

Anna Sahayata WhatsApp Number: भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई पहल…

24 minutes ago

नेपाल की बारिश से बिहार में आफत, बागमती खतरे के निशान से पार, मुजफ्फरपुर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश से बिहार के मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा…

25 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यप्रणाली और प्रासंगिकता पर उठे सवाल, जेड. के. फैजान बोले-निष्क्रिय और अप्रभावी हो गया है संगठन

पीपुल्स अवेयरनेस फोरम के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जेड. के. फैजान ने ऑल…

27 minutes ago

हाथ में नियुक्ति पत्र, चेहरे पर मुस्कान: नवनियुक्त पंचायत अधिकारियों संग CM योगी की सेल्फी हुई वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सीएम…

42 minutes ago