खेल

वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान की सेमीफाइनल में एंट्री का ‘मिशन इम्पॉसिबल’! श्रीलंका बिगाड़ेगी खेल

PAK vs SL T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज का दिन बेहद रोमांचक होने वाला है. पल्लेकेले के मैदान पर जब पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी, तो निगाहें सिर्फ इस मैच पर नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की दौड़ पर भी होंगी. श्रीलंका टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है. एक तरफ पाकिस्तान को सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें जिंदा रखनी हैं, तो दूसरी तरफ उनके सामने श्रीलंका का वो रिकॉर्ड है, जो हमेशा से पाक टीम के लिए सिरदर्द साबित हुआ है.

पाकिस्तान के लिए आसान नहीं राह

अगर आंकड़ों की बात करें, तो टी20 वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमों का इतिहास बिल्कुल बराबरी का रहा है. चार बार ये टीमें आपस में भिड़ी हैं और दोनों ने दो-दो मैच जीते हैं. आखिरी बार जब 2012 में ये टीमें विश्व कप में टकराई थीं, तो श्रीलंका ने पाकिस्तान को 16 रन से मात दी थी. हालांकि, ओवरऑल रिकॉर्ड में पाकिस्तान थोड़ा आगे जरूर है, लेकिन वर्ल्ड कप के मंच पर श्रीलंका को हल्के में लेना पाक टीम के लिए हमेशा महंगा पड़ा है.

सिर्फ जीत काफी नहीं

पाकिस्तान के लिए आज की जीत सिर्फ दो अंक बटोरने भर का खेल नहीं है. सेमीफाइनल का टिकट कटाने के लिए उन्हें चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा. फिलहाल, न्यूजीलैंड 3 अंकों और +1.390 के बेहतरीन रन रेट के साथ सेमीफाइनल की दौड़ में आगे है. पाकिस्तान के खाते में महज एक अंक है और उनका नेट रन रेट -0.461 है.

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को आज न केवल जीत चाहिए, बल्कि अपने रन रेट को न्यूजीलैंड से ऊपर ले जाना होगा. इसके लिए पाक टीम के पास दो बड़े समीकरण हैं, या तो पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को कम से कम 64 रनों के बड़े अंतर से मात दे. या फिर अगर श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करे, तो पाकिस्तान को लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे 13.1 ओवर के भीतर ही हासिल करना होगा.

बता दें कि, यह दोनों ही काम क्रिकेट के दबाव वाले मैच में उतने आसान नहीं हैं. पल्लेकेले की पिच और श्रीलंकाई गेंदबाजों का अनुशासन पाकिस्तान के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. अगर आज पाकिस्तान ने ये दोनों शर्तें पूरी नहीं कीं, तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: NZ vs ENG: जैक्स की फिरकी में फंसा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ने 4 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

5 minutes ago

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रस्ताव पास होते ही बीजेपी का वॉकआउट, सदन में भारी हंगामा

Jammu Kashmir Full Statehood Proposal: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव हंगामे…

29 minutes ago

कभी पानी का बवंडर देखा है? बिहार में दिखा अमेरिका, कनाडा वाला करिश्मा- VIDEO

Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…

51 minutes ago

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

1 hour ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

1 hour ago