देश

‘भ्रष्टाचारियों की पार्टी TMC, घुसपैठियों को बना रही वोटर…’, PM मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना

PM Modi Malda Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समय बंगाल के दौरे पर हैं. इस दौरान मालदा में उन्होंने 3250 करोड़ से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने TMC सरकार पर तीखा हमला बोला है. PM मोदी ने कहा कि बंगाल में घुसपैठियों की वजह से आबादी संतुलन बिगड़ गया है. TMC इन घुसपैठियों को वोटर बना रही है. भाजपा सरकार बनेगी तो एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकाला जाएगा. साथ ही यह भी बोला कि अब बंगाल में भी सुशासन की बारी है और देश का जेन-जी भी भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा कर रही है.

देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात

PM मोदी ने मालदा में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 3250 करोड़ से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat sleeper train) भी शामिल है. इस दौरान पीएम ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से बंगाल में विकास की गंगा बहेगी. मालदा अपनी मैंगो इकोनॉमी के लिए जाना जाता है. इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. जूट किसानों को भी फायदा मिलेगा.

घुसपैठियों को वोटर बनाने का आरोप

पीएम ने TMC पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में घुसपैठियों की वजह से आबादी संतुलन बिगड़ गया है. TMC इन घुसपैठियों को वोटर बना रही है. भाजपा सरकार बनेगी तो एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर भेजेगी. उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां भाजपा के खिलाफ झूठ फैलाया गया. वहां भी अब लोग समर्थन दे रहे हैं. इस बार बंगाल की जनता भी भाजपा को विजयी बनाएगी.

पूर्वी भारत में भाजपा की बढ़ती ताकत

पूर्वी भारत में बढ़ती ताकत को लेकर पीएम ने कहा कि पूर्वी भारत को नफरत की राजनीति में जकड़कर रखा गया था. भाजपा ने इसे मुक्त किया है. ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार बनी. त्रिपुरा कई साल से भाजपा पर भरोसा जता रहा है. असम में लगातार समर्थन मिल रहा है. बिहार में भी भाजपा-एनडीए की सरकार बनी है. अब बंगाल में भी सुशासन की बारी है. देश की जेन-जी भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा कर रही है.

TMC पर कल्याणकारी योजनाओं को रोकने का आरोप

पीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं बंगाल में हर गरीब परिवार को पक्का घर मिले. माताओं को मुफ्त राशन मिले. लेकिन TMC केंद्र से भेजे पैसे का सही इस्तेमाल नहीं होने दे रही है. आयुष्मान भारत योजना बंगाल में लागू नहीं की गई. गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा है. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में भी TMC आगे नहीं बढ़ रही. लाखों परिवारों को इसका लाभ मिल सकता था लेकिन TMC रुकावट डाल रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

2 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

15 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

23 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

26 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

30 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

42 minutes ago