Canada China EV Deal: कनाडा ने चीन से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के आयात का फैसला किया है. कनाडा के इस फैसले पर अमेरिका ने कड़ा विरोध जताया है. ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि कनाडा को चीन से इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात की अनुमति देने के अपने फैसले पर पछताना पड़ेगा. अमेरिका ने यह भी धमकी दी है कि चीनी वाहनों को अमेरिका में एंट्री नहीं मिलेगी.
अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने कनाडा को धमकी देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि कनाडा इस फैसले पर दोबारा विचार करेगा. अगर कनाडा ऐसा नहीं करता है तो उसे अपने फैसले पर पछताना पड़ेगा.
कनाडा ने 100 फीसदी लगाया था टैरिफ
साल 2024 में अमेरिका ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर भारी टैरिफ लगाया था. अमेरिका को देखा-देखी कनाडा ने भी चीनी वाहनों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा दिया था.
49 हजार EV आयात करेगा कनाडा
हालांकि अब कनाडा ने अपने इस फैसले में ढिलाई बरतने का फैसला किया है. कनाडा अब चीन से 49 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात को हरी झंडी दे दी है. टोरंटो का यह कदम अमेरिका के लिए चिंताएं पैदा कर दी है. इससे चीन को उत्तरी अमेरिकी बाजारों में अपनी पकड़ बनाने में काफी मदद मिलेगी.
एक तरफ अमेरिका चीन से EV आयात करने पर कनाडा की आलोचना कर रहा है. तो दूसरी तरफ कनाडा के वाहनों और पुर्जों पर लगातार कड़ा रुख अपनाया हुआ है.
ये भी पढ़ें- ‘काशी को बदनाम कर रही कांग्रेस और…’, मणिकर्णिका घाट विवाद पर क्या बोल गए योगी?
कनाडा के फैसले को बताया समस्याग्रस्त
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कनाडा के इस फैसले को समस्याग्रस्त बताया है. ग्रीर के मुताबिक अमेरिका ने अमेरिकी ऑटो श्रमिकों को चीनी वाहनों से बचाने के लिए टैरिफ लगाये हैं.
अमेरिकी सरकार ने चीन से कनाडा के EV आयात करने के फैसले पर विरोध जताया है, तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद चाहते हैं कि चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता अमेरिका आएं और यहां वाहन बनाएं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



