iran US War Update: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में ईरान ने अपना सबसे घातक हथियार मैदान में उतार दिया है. ईरान ने पहली बार इस युद्ध में बैलिस्टिक मिसाइल ‘सेजिल’ का इस्तेमाल किया है. जिसकी पुष्टि खुद ईरानी अधिकारियों ने की है. बता दें कि, सेजिल को डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है.
सेजिल मिसाइल एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है. यह ऊंचाई पर जाकर पैंतरेबाजी की क्षमता रखती है. डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मिसाइल न केवल अमेरिकी और इजरायली डिफेंस सिस्टम को तबाह करने की क्षमता रखती है, बल्कि किसी भी हमले को इंटरसेप्ट कर चौगुनी तबाही मचाने की भी ताकत है.
इस मिसाइल की विशेषता उसकी हाई एल्टिट्यूड (High-Altitude) पर दिशा बदलने की क्षमता है. दूर से देखने पर यह डांस करते हुए दिखाई देती है. इसलिए इसे डांसिंग मिसाइल कहा जाता है.
ईरान ने सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल ऐसे समय किया है जब यरूसलेम की तरफ से अगल तीन हफ्ते तक तेहरान के कई महत्वपूर्ण शहरों पर बमबारी की धमकी दी गई है. माना जा रहा है कि सेजिल मिसाइल इजरायल के आयरन डोम को भी भेदने की ताकत रखती है.
सेजिल मिसाइल ठोस इंधन आधारित प्रक्षेपास्त्र है. इसकी यहीं डिजाइन इसे रणनीतिक बढ़त दे देता है. ठोस इंधन वाली मिसाइलों को पुराने तरल ईंधन वाले सिस्टम की तुलना में कम समय में तैयार कर लॉन्च किया जा सकता है.
अमेरिकी हमले के बीच ईरान के द्वारा सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल उसे रणनीतिक और सामरिक बढ़त दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है. इसकी खासियत है-
इस मिसाइल के विकास पर काम 1990 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ था. पहला परीक्षण प्रक्षेपण 2008 में हुआ, जिसमें मिसाइल लगभग 800 किलोमीटर तक गई. इसके बाद मई 2009 में बेहतर गाइडेंस और नेविगेशन सिस्टम के ट्रायल के लिए दूसरा प्रक्षेपण किया गया. साल 2009 के बाद चार और फ्लाइट ट्रायल हुए, जिनमें छठे परीक्षण के दौरान मिसाइल लगभग 1,900 किलोमीटर दूर हिंद महासागर तक पहुंची थी.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…
देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…