ईरान में बड़ा आतंकी हमला
ईरान में हिजाब विरोधी लपटें अभी थमी भी नहीं थीं कि इस बीच मुल्क के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में एक पुलिस थाने पर हुए ‘आतंकवादी’ हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत गयी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक आईआरएनए समाचार एजेंसी ने मोदारेस खियाबानी के हवाले से कहा, “आतंकवादी और अलगाववादी संगठनों से जुड़े कुछ दंगाइयों ने शुक्रवार की नमाज की आड़ में एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया. उन्होंने पत्थर और ज्वलनशील चीजें फेंक दी और गोलीबारी भी की.”
उन्होंने बताया कि प्रांतीय राजधानी जाहेदान में हुई इस घटना में 19 लोगों की जान चली गई और पुलिस बल के सदस्यों समेत 20 अन्य घायल हो गए.उन्होंने कहा कि हमलावरों ने चेन स्टोर सहित अन्य सार्वजनिक संपत्ति में भी आग लगा दी और बैंकों और सरकारी केंद्रों में तोड़फोड़ की.उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस बल ने हमलावरों को निर्णायक प्रतिक्रिया दी और सभी की गिरफ्तारी तक टकराव जारी रहा, उन्होंने कहा कि उनका प्रांत अब शांत है.
प्रेस टीवी ने बताया कि पुलिस स्टेशन पर हमले के बाद एक सशस्त्र समूह एक मस्जिद के पास इकट्ठा हो गया और गोलीबारी शूटिंग शुरू कर दी. सिस्तान और बलूचिस्तान में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स की खुफिया इकाई के कमांडर अली मौसवी को झड़पों में मार दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…