Bharat Express DD Free Dish

आतंकी हमले से दहल उठा ईरान,नमाज़ की आड़ में पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना, 19 लोगों की मौत

ईरान में बड़ा आतंकी हमला

ईरान में हिजाब विरोधी लपटें अभी थमी भी नहीं थीं कि इस बीच मुल्क के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में एक पुलिस थाने पर हुए ‘आतंकवादी’ हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत  गयी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक आईआरएनए समाचार एजेंसी ने मोदारेस खियाबानी के हवाले से कहा, “आतंकवादी और अलगाववादी संगठनों से जुड़े कुछ दंगाइयों ने शुक्रवार की नमाज की आड़ में एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया. उन्होंने पत्थर और ज्वलनशील चीजें फेंक दी और गोलीबारी भी की.”

सार्वजनिक संपत्ति आग के हवाले

उन्होंने बताया कि प्रांतीय राजधानी जाहेदान में हुई इस घटना में 19 लोगों की जान चली गई और पुलिस बल के सदस्यों समेत 20 अन्य घायल हो गए.उन्होंने कहा कि हमलावरों ने चेन स्टोर सहित अन्य सार्वजनिक संपत्ति में भी आग लगा दी और बैंकों और सरकारी केंद्रों में तोड़फोड़ की.उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस बल ने हमलावरों को निर्णायक प्रतिक्रिया दी और सभी की गिरफ्तारी तक टकराव जारी रहा, उन्होंने कहा कि उनका प्रांत अब शांत है.

मस्जिद के नज़दीक गोलीबारी

प्रेस टीवी ने बताया कि पुलिस स्टेशन पर हमले के बाद एक सशस्त्र समूह एक मस्जिद के पास इकट्ठा हो गया और गोलीबारी शूटिंग शुरू कर दी. सिस्तान और बलूचिस्तान में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स की खुफिया इकाई के कमांडर अली मौसवी को झड़पों में मार दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read