गृह मंत्रालय ने 5 आरएसएस नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई
नई दिल्ली – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने (PFI ) से खतरे को देखते हुए केरल के 5 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) KS नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है. सभी को केंद्र सरकार ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. ये नेता (PFI) की हिटलिस्ट में शामिल थे. खुफिया एजेंसी और एनआईए की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई थी कि केरल आरएसएस के कुछ नेता (PFI) के निशाने पर हैं. इसके बाद गृह मंत्रालय ने 5 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है. इसके पहले पीएफआई पर बैन लगने के बाद केरल के आरएसएस दफ्तरों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी.
22 सितंबर को (PFI) के एक सदस्य के घर हुई छापेमारी में एनआईए को संघ के नेताओं की एक लिस्ट मिली थी. इसमें 5 नेताओं को जान से मारने का जिक्र किया गया था. इसी को लेकर गृह मंत्रालय ये सभी को वाई कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है.वाई कैटेगरी की सुरक्षा में करीब 8 सीआरपीएफ के कमांडो सुरक्षा प्रदान करते हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने (PFI) समेत उसके 8 सहयोगी संगठनों पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए और आईबी की रिपोर्ट के आधार पर केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 5 नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है. उनकी सुरक्षा- में अब पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडो तैनात होंगे.
दरअसल केरल में आरएसएस नेता PFI के निशाने पर हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी ने ऐसी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी थी. दरअसल 22 सितंबर को पीएफआई के सदस्य- मोहम्मद बशीर पर रेड के दौरान एनआईए को आरएसएस नेताओं की लिस्ट मिली थी, जिसमें आरएसएस के 5 नेताओं को जान से मारने का उल्लेख था. इसी के चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांचों नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…
India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…