खेल

National Games में महिला खिलाड़ियों का जलवा, मीराबाई, भवानी, इलावेनिल ने जीता गोल्ड

गांधीनगर- भारत के लिए 36वें राष्ट्रमंडल खेलों की शानदार शुरुआत हो चुकी है. National Games 2022 के पहले राउंड में महिला खिलाड़ियों ने  मैदान पर दमदार खेल दिखाकर सब का दिल जीत लिया.  ओलंपिक सिल्वर विनर भारोत्तोलक मीराबाई चानू, स्टार तलवारबाज भवानी देवी, पहलवान दिव्या काकरन और स्थानीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन ने शुक्रवार राष्ट्रमंडल खेल के दूसरे दिन जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया. इन सभी खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत को गौरवानित कर दिया.

36वें राष्ट्रीय खेलों में बने नए रिकॉर्ड

शुक्रवार को 36वें राष्ट्रीय खेलों में अलग-अलग खेलों मेे खिलाड़ियों का दबदबा रहा. गोल्ड मेडलिस्ट प्लेयरों के अलावा  आईआईटी गांधीनगर में एथलेटिक्स एरेना ने  नौ नए रिकॉर्ड बनाए. वहीं एक बेहद गरीब घर की देश की बेटी  मुनीता प्रजापति और 17 वर्षीय परवेज खान (सेना) ने अपने करतबों से सभी को मात दे दी. मुनीता ने  महिलाओं की 20 किमी पैदल दूरी में 1 घंटा 38 मिनट 20 सेकंड का समय लेकर इस खेल का पहला रिकॉर्ड बनाया. वहीं परवेज खान ने पुरुषों की 1500 मीटर में प्रसिद्ध बहादुर प्रसाद के 28 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने 3 मिनट 40.89 सेकेंड के समय से अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से लगभग दो सेकंड कम लिया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

National Games में खिलाड़ियों का जलवा

भारत के 36वें राष्ट्रमंडल खेलों का शानदार आगाज हुआ है. 29 सिंतबर को उद्घाटन के अगले ही दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए. गुजरात के अहमादाबाह में राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ पूर 7 साल बाद हुआ है. जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उतर-प्रदेश, मध्य-प्रदेश समेत देशभर से अलग-अगल एथलिट्स ने भाग लिया है. नेशनल गेम्स में कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्होने ओलपिंक औऱ कॉम्नवेल्थ गेम्स में गोल्ड. सिल्वर और ब्रोन्स मेडल अपने नाम किए हैं. इस प्रतियोगिता में  पुरुष और महिला दोनों  खिलाड़ी अपने-अपने खेलों में शानदार प्रदर्शन से मैदान पर जलवा दिखा रहे हैं.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago