Iraq Shopping Mall Fire: इराक के वासित के अल-कुत शहर में बुधवार रात एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है. इस हादसे में अब तक कम से कम 60 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 11 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि 59 शवों की पहचान कर ली गई है, लेकिन एक शव इतनी बुरी तरह झुलस चुका है कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. अभी बाकी शवों की तलाश और बरामदगी का काम जारी है. आग लगने के कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है.
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मॉल की ऊपरी मंजिलों से धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल विभाग को आग बुझाने में कई घंटे लग गए. वासित के गवर्नर मोहम्मद अल-मियाही ने जानकारी दी है कि इस घटना के बाद मॉल और इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
गवर्नर के अनुसार, जब यह हादसा हुआ, तब कई परिवार खरीदारी और खाना खाने में व्यस्त थे. राजधानी बगदाद से करीब 160 किलोमीटर दूर स्थित अल-कुत शहर के अस्पतालों में बुधवार रात से लेकर तड़के सुबह 4 बजे तक एम्बुलेंस पीड़ितों को लाती रहीं. अस्पतालों के सभी बेड भर चुके हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…