Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Iraq Shopping Mall Fire: इराक के शॉपिंग मॉल में भयंकर आग, 60 लोगों की मौत; कई अब भी लापता

Iraq Shopping Mall Fire: इराक के अल-कुत शहर में एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हैं. मॉल में मौजूद परिवारों पर टूटा कहर, दमकलकर्मियों को आग बुझाने में लगे कई घंटे.

Iraq Shopping Mall Fire

Iraq Shopping Mall Fire: इराक के वासित के अल-कुत शहर में बुधवार रात एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है. इस हादसे में अब तक कम से कम 60 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 11 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि 59 शवों की पहचान कर ली गई है, लेकिन एक शव इतनी बुरी तरह झुलस चुका है कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. अभी बाकी शवों की तलाश और बरामदगी का काम जारी है. आग लगने के कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

कई घंटे तक जलता रहा मॉल

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मॉल की ऊपरी मंजिलों से धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल विभाग को आग बुझाने में कई घंटे लग गए. वासित के गवर्नर मोहम्मद अल-मियाही ने जानकारी दी है कि इस घटना के बाद मॉल और इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

हादसे के वक्त मॉल में थे परिवार

गवर्नर के अनुसार, जब यह हादसा हुआ, तब कई परिवार खरीदारी और खाना खाने में व्यस्त थे. राजधानी बगदाद से करीब 160 किलोमीटर दूर स्थित अल-कुत शहर के अस्पतालों में बुधवार रात से लेकर तड़के सुबह 4 बजे तक एम्बुलेंस पीड़ितों को लाती रहीं. अस्पतालों के सभी बेड भर चुके हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है.

ये भी पढ़ें: बलूच लिबरेशन आर्मी का बड़ा हमला, क्वेटा में पाकिस्तानी सेना के 29 जवानों को किया ढेर, लड़ाकों ने किया ये ऐलान

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital