Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बलूच लिबरेशन आर्मी का बड़ा हमला, क्वेटा में पाकिस्तानी सेना के 29 जवानों को किया ढेर, लड़ाकों ने किया ये ऐलान

पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना को एक बार फिर गहरा जख्म दिया है.

BLA

BLA ने पाक सैनिकों को किया ढेर.

पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना को एक बार फिर गहरा जख्म दिया है. बलूच आर्मी ने कलात और क्वेटा में दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तानी सेना के 29 जवानों को ढेर करने का दावा किया है, इनमें कलात में एक इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन (IBO) और क्वेटा में एक IED हमला शामिल था.

BLA की फतह स्क्वाड ने किया हमला

बताया जा रहा है कि BLA की स्पेशल यूनिट फतेह स्क्वाड ने ये हमला कलात के निमराग क्रॉस पर पाकिस्तानी सैनिकों को ले जा रही बस पर किया, जो BLA की इंटेलिजेंस विंग ‘ZIRAB’ से मिली जानकारी के आधार पर किया गया. इस हमले में मौके पर ही 29 सैनिक मारे गए, जबकि कई घायल हुए हैं. बलूच आर्मी ने कहा है कि बलूचिस्तान की आजादी तक पाकिस्तानी सेना इसकी कीमत चुकाएगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital