दुनिया

मिसाइल पर ट्रंप का नाम और साथ में पैगंबरों का जिक्र… जानिए ईरान ने इस बार कौन सा नया पैंतरा आजमाया है?

Iran Trump Warning: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सेना (IRGC) का एक नया और आक्रामक रूप सामने आया है. सोशल मीडिया और सैन्य हलकों में साझा की गई तस्वीरों में ईरान की एक विशाल मिसाइल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संबोधित करता हुआ एक विशेष स्टिकर संदेश चिपका दिखाई दे रहा है. यह सीधे तौर पर अमेरिका की सैन्य शक्ति के दावों को खुली चुनौती है.

ईरान की सेना ने मिसाइल पर डोनाल्ड ट्रंप को सीधे संबोधित करने वाला एक स्टिकर संदेश चस्पा किया है. इसमें अमेरिका द्वारा ईरान की सैन्य शक्ति को खत्म करने के दावों को पूरी तरह झूठा बताया गया है. संदेश में कहा गया है कि ईरान की लगातार मजबूती के पीछे अमेरिकी झूठ और ईरान को पैगंबरों (मूसा, ईसा, दाऊद और सुलेमान) से मिला आध्यात्मिक आशीर्वाद है. यह कदम अमेरिका-ईरान के बीच जारी मनोवैज्ञानिक युद्ध को और तेज करता है.

मिसाइल पर स्टिकर लगाकर राष्ट्रपति ट्रंप पर निशाना साधा (Iran US Tension 2026)

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक मिसाइल पर स्टिकर लगाकर सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है. इस संदेश के जरिए ईरान ने अमेरिका के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ईरान की सैन्य ताकत को तबाह करने की बात कही जाती है.

मिसाइल पर लगे इस स्टिकर में क्या लिखा है? (IRGC Missile Sticker)

‘अगर वे (अमेरिका) दावा करते हैं कि उन्होंने ईरान की सभी या ज़्यादातर सैन्य क्षमताओं को नष्ट कर दिया है, और फिर भी उन्हें ईरान से मार खानी पड़ रही है, तो इसके केवल दो ही कारण हो सकते हैं.’

संदेश में आगे इन कारणों का विश्लेषण करते हुए लिखा गया है, ‘पहला कारण यह है कि वे पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं. दूसरा कारण यह है कि ईरान जैसे एकेश्वरवादी देश के साथ पैगंबर मूसा, ईसा, दाऊद और सुलेमान की दुआएं और आशीर्वाद हैं.’

ईरान की रक्षात्मक तैयारियों में विश्वास को दर्शा रहा (IRGC Missile Message to Trump)

यह संदेश न केवल अमेरिका की सैन्य घोषणाओं पर कटाक्ष करता है, बल्कि ईरान की रक्षात्मक तैयारियों में उसके धार्मिक और आध्यात्मिक विश्वास को भी दर्शाता है. विश्लेषकों का मानना है कि मिसाइल पर ट्रंप के नाम ऐसा संदेश लिखकर ईरान ने अमेरिका को कड़ा भू-राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक संदेश देने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें:  ‘NCP-SP और DMK पर बीजेपी की नजर’: परिसीमन बिल को लेकर चिदंबरम का दावा, क्या है दो-तिहाई का आंकड़ा?

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

25 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

27 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

57 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

1 hour ago